कूड़े के ढेर में मिली मोबाइल विक्रेता की लाश.. क्या कहकर घर से निकला
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:20 AM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में एक युवक का शव कूड़े के ढेर में ख़ाली प्लॉट में मिला। दरअसल युवक घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजन लगातार युवक की तलाश कर रहे थे। अब उसका शव कूड़े के ढेर में मिला है। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार की आशंका बतायी जा रही है। पुलिस ने फ़िलहाल पूरे मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामला बुलंदशहर की कोतवाली क्षेत्र के नया गाँव का है। यहाँ पर एक युवक का शव कूड़े के ढेर में पड़ा हुआ मिला। एक ख़ाली प्लॉट में कूड़े के ढेर में शव पड़ा हुआ मिला। युवक के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि युवक के 80, हज़ार रुपये और मोबाइल ग़ायब हैं। कोतवाली क्षेत्र के नया गाँव का रहने वाला अमित कुमार मोबाइल की दुकान चलाता है। दिवाली के मौक़े पर उसने लाखों रुपया का सामान लाकर अपनी दुकान में रखा था। गुरुवार रात 11 बजे क़रीब वह अपने घर पर मौजूद था तभी किसी व्यक्ति का कॉल आया। अमित अपने घर पर यह कहकर गया था कि वह कुछ देर में वापस लौट आएगा लेकिन वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद से ही उसके परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। शनिवार सुबह बच्चों ने खेलते हुए एक शव को देखा। शव कूड़े में पड़ा हुआ था जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
Uttar Pradesh News in hindi
हत्या कर शव कूड़े के ढेर में डाला
पुलिस ने मौक़े पर पहुंचकर शव को कूड़े के ढेर से बाहर निकाला। शव के सिर पर भारी वस्तु से वार किए जाने के निशान की जानकारी सामने आयी है। शव के आस पास खून भी पड़ा हुआ था। आशंका जतायी जा रही है कि हत्या नज़दीक ही की गई होगी। इसके बाद यहीं पर शव को कूड़े के ढेर में डाल दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस सभी तथ्यों को जुटा रही है। जल्द ही पूरे मामले का ख़ुलासे का आश्वासन भी दिया गया है।