बुलंदशहर में दीपावली पर हुई आतिशबाज़ी के बाद बढ़े वायु प्रदूषण से हाल बेहाल
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 07:11 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में दीपावली पर लोगों से आतिशबाज़ी न छोड़ने की अपील की गई थी, कारण था हवा में बढ़ता प्रदूषण लेकिन इस अपील का लोगों पर कोई असर नहीं हुआ। दीपावली पर जमकर आतिशबाज़ी हुई, जिसका सीधा असर एयर क्वालिटी इंडेक्स पर हुआ। जिससे हवा की गुणवत्ता ख़राब हो गई और लोगों को अब स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
दीपावली पर हुई जमकर आतिशबाज़ी
दरअसल बुलंदशहर ज़िले में आतिशबाज़ी की बिक्री पर दीपावली के समय रोक लगााई गई थी, जिसकी वजह थी आतिशबाज़ी के कारण होने वाला वायु प्रदूषण। इस रोक का या फिर लोगों से यह अपील करने का कि दीपावली पर आतिशबाज़ी ना छोड़ें, इसका कोई असर नहीं हुआ। इस अपील के बावजूद दीपावली की रात जमकर आतिशबाज़ी हुई। आतिशबाज़ी के कारण वायु प्रदूषण से हवा की सेहत ख़राब हो गयी। प्रदूषण का स्तर ग्रीन ज़ोन से सीधे रेड ज़ोन में पहुँच गया। इसके साथ प्रदूषण के चलते आँखों में जलन और अन्य दिक्कतें भी होने लगी। एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 पर पहुँच गया है।
Uttar Pradesh News in hindi
हल्की बारिश से प्रदूषण में आई थी भारी कमी
धनतेरस के दिन हल्की बारिश, तेज़ रफ़्तार से चली हवाओं के कारण प्रदूषण में भारी कमी आयी थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स रेड ज़ोन से ग्रीन ज़ोन में पहुँच गया था। दीपावली पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 134 था लेकिन यह ज़्यादा देर तक नहीं चला क्योंकि दीपावली पर लोगों ने ख़ूब आतिशबाज़ी की जिस कारण वायु प्रदूषण पूरी तरह से दूषित हो गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स 303 रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। अब प्रदूषण बढ़ने के कारण लोगों को फिर से ज़हरीली हवाओं का सामना करना पड़ेगा जिससे सीधे तौर पर स्वास्थ्य संबंधी समस्या होना लाज़मी है।
फिर से हुई प्रदूषण की समस्या
दीपावली से पहले लोगों को प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा था। प्रदूषण के कारण स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही थी। यह समस्या सबसे ज़्यादा साँस संबंधित स्वास्थ्य समस्या झेल रहे मरीज़ों के लिए घातक साबित हो रही थी। साथ साथ नाक कान गले पर भी असर कर रही थी। दीपावली से पहले प्रदूषण में भारी कमी आयी थी लेकिन दीपावली पर हुई आतिशबाज़ी से फिर से हवा ग्रीन ज़ोन से रेड ज़ोन में पहुँची और प्रदूषण बढ़ गया है। और अब लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।