सपा सरकार में बने इकाना स्टेडियम की हुई तारीफ तो खुश हुए अखिलेश यादव, कह दी बड़ी बात
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:20 PM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में गुरुवार को किक्रेट वर्ल्ड कप का पहला मैच हुआ। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने जीत अपने नाम की। खेल के दौरान स्टेडियम की पिच की तारीफ भी हुई। इसपर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक पोस्ट जो चर्चा का विषय बना है। उन्होंने लिखा की सपा के शासनकाल में बने, लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए वर्ल्ड कप के पहले मैच से यूपी और यूपी की खेल प्रेमी जनता में गर्व और ख़ुशी का माहौल है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1712528760493453804?t=9O5STE57ax49bwYKn7JGGg&s=08
सपा की सोच से बन पाया स्टेडियम- अखिलेश
इसके आगे अखिलेश ने लिखा कि खेलों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा जन्म लेती है, जो व्यक्तित्व के सकारात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सपा की इस सोच से ही ये अद्भुत स्टेडियम संभव हो पाया। अपनी आकर्षक शिल्प-शैली की वजह से ये एक दर्शनीय स्टेडियम बन गया है। वहीं अखिलेश यादव प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाते रहे हैं कि वह केवल सपा के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को अपना बताकर क्रेडिट ले रही है।Uttar Pradesh News
अखिलेश इन मुद्दों पर सरकार को घेरने का करते हैं काम
बता दें कि अखिलेश यादव लखनऊ मेट्रो, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे और इकाना स्टेडियम का मुद्दा अकसर उठाते रहते हैं। अखिलेश का आरोप है कि सपा के कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए उन्हीं को अपना बताकर बीजेपी अपने लिए तालियां बजवाती रहती है। उलटे अखिलेश के कार्यकाल में बने रिवर फ्रंट वगैरह जैसे दर्शनीय स्थल सरकारी उपेक्षा की वजह से बर्बाद हो रहे हैं। इससे एक दिन पहले जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्होंने सीधे सीएम योगी से ही पूछ लिया कि इन सार्वजनिक स्मारकों का जो नुकसान हुआ है क्या वह उसकी भरपाई करेंगे।
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।