हेलमेट लगाया होता तो बच सकती थी स्कूटी सवार छात्र की जान
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:24 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक यातायात माह के अंतर्गत पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रही है। साथ साथ ऐसे लोग जो यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं उन पर सख़्ती की जा रही है। हेलमेट और अन्य काग़ज़ न होने पर चालकों का चालान किया जा रहा है। बिना हेलमेट स्कूटी सवार एक छात्र की बीते दिन रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई।
यातायात नियमों के पालन के लिए अभियान
बुलंदशहर में 1 नवंबर 15 नवंबर तक यातायात माह जारी है। इसके तहत पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। यातायात नियमों के जागरूकता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग यातायात नियमों के तहत अपने वाहनों को लेकर निकलें। कुछ लोग जो यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे पुलिस उन पर सख़्ती करते हुए चालान भी कर रही है। पुलिस हेलमेट न पहनने वाले लोगों के चालान कर रही है। पुलिस का यह अभियान शहर के मुख्य मार्गों पर चलाया जा रहा है जिसमें अंसारी रोड, काला आम अन्य जगह शामिल हैं। इन सभी जगह लोगों को जागरूक और चालान किया जा रहा है। बीते दिन नगर कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी से जा रही एक छात्र की कार से टक्कर होने के बाद मौत हो गई। मृतक छात्र दुर्गा पुरम का रहने वाला है जिसका नाम यशवर्धन था। छात्र स्कूटी लेकर निकला था लेकिन रास्ते में ही उसका एक्सीडेंट हो गया उसकी मौत हो गई।
Uttar Pradesh News in hindi
हेलमेट पहनने से बच सकती थी जान
जिस छात्र की मौत हुई उसने वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाया था। छात्र का एक्सीडेंट हुआ और उसकी मौक़े पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक़ बताया जा रहा है कि उसके सर में चोट लगी थी। यदि उसने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस लगातार हेलमेट लगाने और अन्य यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक कर रही है और नियमों का पालन न करने वालों पर सख़्ती की जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।