मात्र 10 हजार रुपये के चक्कर में फंसा दारोगा, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:24 PM
Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के रामपुर में एक दारोगा को 10 हजार रुपये लेना भारी पड़ गया। आरोपी दारोगा ने मात्र 10 हजार रुपये के लिए अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर लिया और अब उसे अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। फिलहाल मामले में एंटी करप्शन विभाग की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पीड़ित से की थी 10 हजार रुपये की मांग
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एंटी करप्शन की टीम ने एक चौकी प्रभारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि चौकी इंचार्ज एक मामले की विवेचना में पीड़ित व्यक्ति से 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर अकरम नाम के व्यक्ति ने इसकी शिकायत मुरादाबाद एंटी करप्शन से की।
जाल बिछाकर दारोगा को पकड़ा
पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा सुधीर ने पीड़ित से 10 हजार की रिश्वत ली, तुरंत ही एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दारोगा सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एंटी करप्शन ने आरोपी दारोगा सुधीर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़ित के मामले की विवेचना दूसरे दारोगा केशव कुमार को सौंप दी गई है।
Uttar Pradesh News in hindi
मामले की जांच में जुटी टीम
डिप्टी एसपी एंटी करप्शन मोहम्मद फैजल सिद्दीकी ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली थी कि पीड़ित अकरम से आरोपी दारोगा द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। आरोपी उप निरीक्षक सुधीर कुमार एक मुकदमे की विवेचना कर रहे थे। जो अपराध संख्या 373/2022 धारा 467 आईपीसी बढ़ोतरी के संबंध में है। जिसे लेकर आरोपी ने पीड़ित से 10 हजार रुपये की मांग की थी, जो पीड़ित अकरम 10 हजार रुपये चौकी प्रभारी को दे रहे थे। जिसमें वह रंगे हाथों पकड़े गए। साथ ही उन्होने कहा कि बरेली के न्यायालय में उन्हें प्रस्तुत करेंगे और इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।