Uttar Pradesh News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, वजह हैरान करने वाली
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
05 Aug 2023 08:45 PM
Uttar Pradesh News: एक महिला प्रेम में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने ही हाथों से अपने पति की हत्या कर दी। इस हत्या में उसके प्रेमी और उस महिला के भाई ने मदद की थी। मामले के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया है।
Uttar Pradesh News: शराब पीकर मारपीट करता था पतिUttar Pradesh News: मामला बुलंदशहर के चोला स्थित पोखर के समीप के गांव का है। 27 जुलाई 2023 को सुनसान इलाके में एक युवक का शव पड़ा मिला था। शव को देखते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद से ही पुलिस मामले के खुलासे के लिए तफ्तीश कर रही थी। मृतक के भाई ने तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की तफ्तीश में शक पत्नी पर गहराया तो पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में अमित की पत्नी रानी ने बताया कि वह अक्सर विजय उर्फ गुल्लू से फोन पर बात किया करती थी। धीरे-धीरे दोनों के में नजदीकियां बढ़ गई। दूसरी ओर पति अमित उसे शराब पीकर रोज मारता पीटता था जिससे वह परेशान थी। पत्नी ने अपने प्रेमी अजय उर्फ गुल्लू के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या का प्लान बना लिया। योजना बनाकर अमित की सोते समय बिजली के तार से गला घोट कर हत्या की गई जिसके बाद शव को ग्राम चोला के पोखर किनारे फेंक दिया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद पत्नी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।
Uttar Pradesh News: पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या के इस मामले में पत्नी रानी उसके प्रेमी अजय गुल्लू और पत्नी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया है। पति अपनी पत्नी को शराब पीकर मारता पीटता था, गृह क्लेश से तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी। गृह क्लेश और अवैध संबंध के इस मामले का अंत हत्या तक पहुंच गया। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दर्जनों तहसीलदारों का हुआ तबादला, तनुजा निगम बनी नोएडा की तहसीलदार Noida News