एल्विश यादव पर भड़की मेनका गांधी, बोली किंगपिन है एल्विश, गिरफ्तार करो
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:09 AM
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रेव पार्टी में सांपों के जहर के इस्तेमाल के मामले में फंसे यूट्यूबर एल्विश यादव पर भारतीय जनता पार्टी की सुल्तानपुर से सांसद व पीएफए आर्गेनाइजेशन चलाने वाली मेनका गांधी ने यूट्यूबर एल्विश यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एल्विश यादव इस गिरोह का मास्टर माइंड (किंगपिन) है। इसलिए उसे जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के साथ जुड़ा नाम
बता दें कि बिग बॉस विनर एल्विश यादव का नाम रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के साथ जुड़ा है। थाना सेक्टर-49 पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस मामले में जो एफआईआर दर्ज की गयी है उसमें यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आया है। अभी तक नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार नहीं किया है। इस खबर के सामने आने के बाद सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने एल्विश यादव को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ताकि इस गिरोह से जुड़े और भी लोगों को पकड़ा जा सके।
रेव पार्टियों का जाना पहचाना नाम है एल्विश यादव
एल्विश यादव जो कि बिग बॉस का विनर रहा है और उसे अच्छी खासी इससे शोहरत मिल चुकी है। लगता है इससे पहले से ही वह रेव पार्टियों में से जुड़ा रहा है। और उसके ऊपर रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने वाले गिरोह के साथ नाम जुड़ा होने पर एक नया बखेड़ा शुरू हो गया है। यह बहुत ही जघन्य और जानलेवा धंधा होने के कारण सांसद मेनका गांधी ने भी उसे या ऐसे किसी भी शख्स को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कह रही हैं। उनके यह कहने में सच्चाई नजर आती है कि एल्विश यादव इस जहर सप्लाई करने वाले गिरोह का सरगना है।
Uttar Pradesh News in hindi
गंभीर धाराओं में FIR
यूट्यूबर के रुप में समाज में घुम रहे एल्विश यादव व उसके गिरोह के विरुद्ध नोएडा पुलिस ने आईपीसी की धारा 120बी के साथ ही साथ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9, 39, 48ए, 49, 500 तथा 51 के तहत एफआईआर दर्ज की है। गैंग के सदस्य राहुल, टीटू नाथ, जयकरन नारायण तथा रवि नाथ को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
कौन है एल्विश यादव
यूट्यूब पर कॉमेडी वीडियो अपलोड करके चर्चा में आया एल्विश यादव मूल रुप से हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव का रहने वाला है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रसारित हुए बिग बॉस में एल्विश यादव को विजेता घोषित किया गया था। एल्विश यादव युवा वर्ग में इतना लोकप्रिय है कि बिग बॉस में वोटिंग के समय उसे मात्र 15 मिनट में 280 मिलियन वोट मिल गए थे। इन्हीं वोटों के आधार पर एल्विश यादव बिग बॉस के ओटीटी 2 सीजन का विजेता बना था। कॉमेडी के वीडियो बनाने वाले एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल पर 15 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। इतनी प्रसिद्धि मिलने के बाद अब एल्विश यादव की पोल एक खतरनाक गैंगस्टर के रुप में खुली है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।