रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की हत्या का ख़ुलासा, मुठभेड़ के बाद बदमाशों को किया गिरफ़्तार
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:25 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में कुछ दिन पहले रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी। अब रिटायर्ड कर्मचारी की हत्या करने वाले 2 बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस की मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ दूसरे को भी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने पूरे मामले का ख़ुलासा कर दिया है कि आख़िर क्यों राम भूल की हत्या की गई थी।
30 साल की दुश्मनी और पिता की अंतिम इच्छा
बुलंदशहर के थाना सलेमपुर में रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी राम भूल सिंह की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पूरी घटना के बाद थाना सलेमपुर पुलिस टीम और SOG की टीम मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई थी। पुलिस ने अब इस मामले के आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। दो सगे भाई शिव कुमार और मुकेश को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 30 साल से हत्या आरोपी पक्ष दोनों भाई और अन्य लोगों ने गाँव को छोड़ दिया था। दुश्मनी के चलते गाँव छोड़कर अन्य जगह रह रहे थे। पूछताछ में एक आरोपी शिव कुमार ने बताया कि तीन महीने पहले पिता की मृत्यु हो गई थी। मृत्यु से पहले पिता ने बताया कि 30 साल से गाँव छोड़ दिया है और उसका कारण सिर्फ़ राम भूल सिंह है जिससे उनकी दुश्मनी थी। शिव कुमार ने इसी बात की रंजिश के चलते योजना के तहत राम भूल की हत्या की। पुलिस मुठभेड़ में घायल शिवकुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे भाई को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिया।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस अन्य पहलुओं की कर रही जाँच
पुलिस का कहना है कि इस पूरे मामले में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका भी जतायी जा रही है। पूरे मामले के और ख़ुलासे के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले की और परतों को भी खोल दिया जाएगा। राम भूल सिंह जिसकी कुछ दिन पहेले हत्या की गई, और हत्या आरोपी के परिवार के बीच में 30 से दुश्मनी चल रही थी। पूर्व में भी कई हत्याएं हो चुकी है कई मुक़दमे पंजीकृत हो चुके हैं और सजाएं भी मिल चुकी है। पूरी घटना का ख़ुलासा करने वाली टीम को 25, हज़ार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।