हादसे में महिला समेत दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक पिकअप की बाइक सवार से टक्कर हो गई
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:17 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक पिकअप की बाइक सवार से टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसा इतना दर्दनाक था कि जिसने भी इसके बारे में सुना और मौके पर देखा वह दहल उठा।
बाइक सवार की पिकअप से टक्कर
बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के एनएच 91 हाईवे पर यह हादसा हुआ। यहां पर पिकअप की बाइक सवारों से टक्कर हो गई। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद का रहने वाला साबिर अपनी पत्नी रेशमा, ढाई वर्षीय पुत्र शोएब और 2 वर्ष की भतीजी अक्सा के साथ जा रहा था। वह अपनी भतीजी को शिकारपुर के गांव करौली छोड़ने जा रहा था लेकिन रास्ते में ही एनएच 91 पर अग्वाल फ्लाईओवर के निकट उनके साथ हादसा हो गया। जब तेज आ रहे पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दो बच्चे और महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस कर रही मामले में कार्यवाही
पुलिस को जैसे ही पूरे मामले की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तुरंत घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया। एक ही परिवार के तीन लोगों की एक साथ मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया है। यातायात माह में लगातार पुलिस लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक कर रही है लेकिन इस दौरान भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हादसे में मरने वाले या घायल किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हेलमेट न लगाने की और यातायात नियमों का पालन न करने की कीमत लोगों को जान देकर चुकानी पड़ रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।