Uttar Pradesh News आज पूरा दिन सुबह से ही बुलंदशहर नगर और आस पास के गाँव समेत सभी इलाकों में आसमान में धुँध की चादर छाई रही। ये हवा की गुणवत्ता कम होने का स्पष्ट संदेश है। यह सब तब है जब दिवाली की आतिशबाज़ी से प्रदूषण में कोई बदलाव नहीं है। दिवाली की आतिशबाज़ी के बाद गुणवत्ता और ख़राब हो सकती है। हवा का स्तर ख़राब होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होनी शुरू हो गई हैं।
लगातार बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान
बुलंदशहर में हवा का गुणवत्ता स्तर लगातार ख़राब हो रहा है। आज सुबह से ही धुँध की चादर आसमान में छाई रही है। शहर और अन्य इलाकों में हवा रेड ज़ोन में चल रही है और यह सब तब है जब दिवाली की आतिशबाज़ी के बाद का परिणाम सामने नहीं आया है। अमूमन दिवाली से पहले ही प्रदूषण बढ़ने के कारण हवा का स्तर ख़राब होना शुरू हो जाता है। हवा के ख़राब होने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। सबसे ज़्यादा समस्या साँस के मरीज़ों के साथ होगी। हवा के प्रदूषित हो जाने से आँखों में लोगों को जलन महसूस हो रही है। साँस लेने में तक़लीफ आ रही है। ऐसी स्थिति में ख़ुद का ध्यान रखना और यदि समस्या बढ़ें तो डॉक्टर की सलाह लेना आवश्यक हो जाता है।
Uttar Pradesh News in hindi
लगातार बढ़ रहा है हवा में प्रदूषण
हवा में सूक्ष्म, धूल और कार्बन के आंकड़ों की मौजूदगी बढ़ती जा रही है साथ साथ सड़कों पर चलने वाले वाहन भी हवा की ख़राबी में और बढ़ावा कर रहे हैं। हवा की गुणवत्ता में लगातार कमी आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पहले से किसी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से जूझ रहे लोगों का इस पर ज़्यादा असर हो रहा है। नाक कान गले और आँखों पर यह प्रदूषण सीधा असर कर रहा है। साँस लेने में परेशानी होने वाले लोगों के लिए यह ज़्यादा घातक है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।