नाबालिग बच्चे पर पिटबुल का कहर, हालत देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:12 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पिटबुल डॉग कहर देखने को मिला। दऱअसल पिटबुल डॉग ने एक 16 साल के नाबालिग बच्चे पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में गुस्से का माहौल है। इस खबर की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
पिटबुल डॉग ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक पिटबुल डॉग बच्चे पर हमला करता नजर आ रहा है। पुलिस को इस मामले में अबतक कोई शिकायत नहीं मिली है, यह घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-3 में हुई है। पिटबुल के हमले में घायल बच्चे को अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
Uttar Pradesh News
घटना का वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि उत्तर प्रदेश की इस घटना वीडियो दर्दनाक है, जिसमें एक पिटबुल डॉग नाबालिग बच्चे को बुरी तरह से नोच रहा है। इसमें बच्चा अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहा है पर पिटबुल उसे काटता गया। यह घटना मंगलवार शाम 9 अप्रैल शाम साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पीड़ित अल्ताफ को जख्मी हालत में नजदीकी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन फिर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है।
[video width="330" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/04/ssstwitter.com_1712747978329.mp4"][/video]
Uttar Pradesh News
क्या है पूरा मामला ?
खबरों के मुताबिक पिटबुल का मालिक कुछ दिन पहले ही पड़ोस में रहने आया था। उसे लोगों से पिटबुल डॉग के रजिस्ट्रेशन होने की बात बताई थी। इसी के बाद इलाके में रहने वाले इस शख्स को लोगों ने रहने की इजाजत दे दी। लेकिन मंगलवार यानी 9 अप्रैल को पिटबुल ने एक नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिटबुल की आक्रमकता को देखकर कोई भी अल्ताफ को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा था। लेकिन स्ट्रीट डॉग्स ने पिटबुल पर हमला किया और बच्चे को बचाकर अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में खबर मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पिटबुल को पकड़कर अपने साथ ले गई। Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।