Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के कासगंज से दबंगों द्वारा पुलिस को मारने पीटने वर्दी फाड़ने और गाली गलौज का वीडियो सामने आया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की तमाम सख्ती के बावजूद कुछ दिनों से अपराधी घटनाएं बढ़ रही हैं और दबंगों के हौसले बुलंद हुए हैं। इस मामले में तमाम घटनाओं के चलते एक और मामला कासगंज वीडियो के माध्यम से सामने आया है। मामला जानकारी में आने पर पुलिस उच्च अधिकारियों द्वारा जांच टीम बैठा दी गई है और तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
इस प्रकार था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक पुलिस वाले किसी लड़की की छेड़छाड़ के आरोप में पूछताछ करने गए थे वहां दबंगों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट और गाली देने की घटना वीडियो में सामने दिखाई पड़ रही है। पुलिस वाले हाथ जोड़ते दिख रहे हैं और पुलिस के आगे की गाड़ी में बैठा पुलिस चालक पुलिसकर्मी कह रहा है तुम लोगों में इंसानियत नहीं है। और पुलिस वाले हाथ जोड़ते भी दिखाई पड़ रहे हैं। वीडियो में गालियों की भरमार भी सुनाई पड़ रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की पिटाई करने वालों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं। अभी तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कासगंज के एसपी ने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Uttar Pradesh News in hindi
घटना के बारे में एसपी ने क्या बताया
एसपी कासगंज का कहना है कि 6 नवंबर की रात में पीआरवी 1146 को डायल 112 के माध्यम से थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज में एक इनपुट प्राप्त हुआ था। जिसकी जांच करने के लिए पीआरवी (पुलिस की गाड़ी) में तैनात सिपाही वहां पहुंचे थे। जहां आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।