रेप पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास, 6 माह से न्याय के लिए भटक रही
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 06:34 PM
Uttar Pradesh News दुष्कर्म के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की शिकायत करके हार चुकी एक पीड़िता ने तहसील दिवस सभागार के बाहर पहुंचकर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद मौके पर मौजूद सभी अधिकारियों में खलबली मच गई। सुरक्षा कर्मियों ने केरोसिन की बोतल और माचिस छीनकर पीड़िता को सकुशल बचा लिया।
कार्रवाई नहीं होने से परेशान है रेप पीड़िता
दरअसल छह माह पहले एक युवती के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में कोई कार्रवाई न होने से वह आहत होकर पीड़िता ने सरधना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थी। दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने पहुंची पीड़िता को फिर से जांच का आश्वासन दिया गया। एक बार फिर से आश्वासन मिलनेके बाद पीड़िता ने आत्मघाती कदम उठा लिया और तहसील सभागार के गेट पर एसएसपी के सामने ही दुष्कर्म पीड़िता उसकी मां और बहन ने डीजल छिड़कर आत्मदाह का प्रयास किया। आनन-फानन में पुलिस ने उनके हाथों से डीजल की बोतल छीन ली। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को समझा-बुझाकर जल्द ही कार्रवाई की बात कही।
6 माह पहले पीड़िता से किया था रेप
आपको बता दें कि सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता परिजनों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंची। पीड़िता ने जिलाधिकारी के नाम प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही युवक ने छह माह पूर्व उससे दुष्कर्म किया था। उसी समय आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार देर रात दुष्कर्म के आरोपी आधा दर्जन लोगों को लेकर घर में घुस आए और मुकदमा वापस नहीं लेने पर फिर से दुष्कर्म करने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोप है कि सरूरपुर थाना पुलिस आरोपियों से साठगांठ करते हुए कार्रवाई नहीं कर रही है। छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं, और वे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
एसडीएम ने दिया जलद कार्रवाई का आश्वासन
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर पीड़ित पक्ष को हर संभव कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। काफी देर तक हंगामें की स्थित रही। बाद में अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही पीड़ित पक्ष शांत होकर वापस चले गए।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।