छत पर सो रही किशोरी से किया था दुष्कर्म, तीन साल बाद कोर्ट ने दी यह सजा
हापुड़ में दुष्कर्मी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दुष्कर्मी ने छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप किया था
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 05:31 AM
Uttar Pradesh News हापुड़। हापुड़ में दुष्कर्मी को 10 साल जेल की सजा सुनाई गई है। दुष्कर्मी ने छत पर सो रही किशोरी के साथ रेप किया था। तीन साल में पूरे मामले की सुनवाई हुई जिसके बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी क़रार दिया। आरोपी को सजा होने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की साँस ली साथ ही न्यायालय का धन्यवाद भी दिया।
छत पर सो रही किशोरी को बनाया था शिकार
मामला हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र का है। यहाँ की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में न्यायालय ने आरोपी को दोषी क़रार देते हुए सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। अप्रैल 2020 को सिंभावली के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान एक पड़ोसी युवक फैजान ने छत पर जाकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब बेटी चीखी चिल्लायी और परिजनों ने उसकी आवाज़ सुनी तो वह दौड़कर छत पर पहुँचे। लोगों को आता देख दुष्कर्मी मौक़े से फ़रार हो गया। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। न्यायालय में चार्जशीट भी दाख़िल कर दी गई थी। अब कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को दोषी क़रार देते हुए सजा सुनाई है।
Uttar Pradesh News in hindi
कोर्ट ने सुनाई सजा
मुक़दमे की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने युवक को दुष्कर्म का दोषी क़रार दिया। दुष्कर्मी को दस साल कारावास की सजा सुनाई साथ ही जुर्माना भी लगाया। 14, हज़ार जुर्माने की सजा सुनाई। न्यायालय द्वारा दुष्कर्मी को सजा दिए जाने के बाद पीड़ित परिवार ने राहत की साँस ली। परिवार ने कोर्ट द्वारा दिए गए फ़ैसले पर आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।