रोडवेज़ और डग्गे मार बस में भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक घायल और एक की मौत
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:44 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:44 PM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में एक दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए साथ ही एक व्यक्ति की मौक़े पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक बस दूसरे से टकरा गई। मौक़े पर ही चीख पुकार मच गई, किसी तरीक़े से लोगों के राहत बचाव का कार्य शुरू किया गया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
एक बस की दूसरी बस से हुई भिड़ंत
बुलंदशहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में डग्गामार बस और एक रोडवेज़ बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में मौक़े पर ही ड्राइवर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 1 दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल हुए हैं। दूसरी ओर ड्राइवर की मौक़े पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसा हुआ तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। सूचना के मुताबिक़ एक बस बदायूं डीपो तो दूसरी डगगे मार बस बतायी जा रही है। ये पूरा मामला थाना सलेमपुर क्षेत्र में हुआ है। 1 बस दूसरी बस से टकरा गई और जिस कारण 1 व्यक्ति की मौत और 1 दर्जन से ज़्यादा लोग घायल हो गए। जैसे ये हादसा हुआ तो रोड पर ही चीख पुकार मच गई। इस हादसे को देखकर लोगों का दिल दहल उठा।
राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस
जैसे ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गई। मौक़े पर पुलिस बल ने पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ पर कई घायलों का उपचार किया गया। कई लोगों को गंभीर चोटें आयी है। वहीं दूसरी ओर ड्राइवर की मौक़े पर ही मौत हो गई । जिला अस्पताल में 1 दर्जन से अधिक घायल पहुँचे, उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में इलाज के दौरान लोग दर्द से चीखते चिल्लाते नज़र आए।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।