बहन को प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखकर भाई ने उठाया खौफनाक कदम
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:43 PM
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। साथ ही उसे जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना कछौना कोतवाली क्षेत्र के रायसन गांव का है। जहां एक गुस्साए भाई ने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल एक सिरफिरे भाई ने अपनी बहन को उसके प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और बिना कुछ सोचे समझे बहन पर चाकू दागकर उसकी हत्या कर दी है। उसके बाद शव को झाडियों में फेंककर जलाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों की शिकायत पर सिरफिरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
झाडियों पर मिला मृतका का शव
मृतका की पहचान 22 वर्षीय साहिबा के रूप में हुई है। जिसका शव लखनऊ-हरदोई रोड पर एक रेस्टोरेंट के पीछे झाड़ियों पर पड़ा मिला। जिसके गले पर चाकू से वार करके जलाने की कोशिश की गई।
आरोपी ईंट-भट्ठे पर करता है काम
आरोपी (साजिद) अपनी पत्नी समेत दो बच्चों के साथ ईंट के भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। सिरफिरे साजिद ने ईंट भट्टे पर काम करने वाले युवक जमील (प्रेमी) पर सहिबा के साथ दुष्कर्म करके हत्या कर उसका शव फेंकने का आरोप लगाते उसे दोषी ठहराकर रोने लगा। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की।
बहन के चाल चलन से नाराज था आरोपी
मृतका की भाभी जन्नतुन ने पुलिस को बताया कि उसका पति अपनी बहन के चाल चलन के काफी नाराज था। उसने मृतका को उसके प्रेमी जमील संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा था। जिसके बाद उसने बिना कुछ सोचे समझे बहन की हत्या कर उसे मौत के घाट उतारकर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मृतका की भाभी की शिकायत पर कातिल भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।