सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बनाई रणनीति, जानिए किन नेताओं को मिल सकता है लोकसभा का टिकट
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:26 AM
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटे हैं। वहीं अब इंडिया गठबंधन से समझौता करते हुए चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी है। संगठन को भी मजबूत करने पर अखिलेश यादव ध्यान दे रहे हैं। जाति समीकरण को बेहतर बनाने की कवायद भी अखिलेश यादव कर रहे हैं। साथ ही दलित पिछड़े अल्पसंख्यक समाज से जुड़े सम्मेलन करने की तैयारी बनाई गई है। चर्चा है कि समाजवादी पार्टी अपने एक दर्जन से अधिक विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रही है। जिससे की NDA को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़े।
वरिष्ठ विधायकों को मिल सकता है टिकट
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी के उन विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए संकेत किया है और अपने-अपने क्षेत्र में चुनावी तैयारी को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूती से आगे बढ़ाने के दिशा निर्देश दिए हैं। सपा नेतृत्व की कोशिश है कि जिन पार्टी विधायकों की स्थिति उनके क्षेत्र में उनके समाज के बीच में बेहतर है। इसका फायदा लोकसभा चुनाव में उठाया जाए। इन्हीं तमाम परिस्थितियों को देखते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी के कद्दावर वरिष्ठ विधायकों को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है।
जल्द होगी टिकटों की घोषणा
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इसी नवरात्र में कुछ टिकटों की घोषणा भी कर देंगे। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि कुछ महत्वपूर्ण सीटों पर जल्द ही उम्मीदवार उतारे जायेंगे। इसको लेकर INDIA गठबंधन के स्तर पर भी बातचीत कर रहे हैं। जिससे समय रहते समाजवादी पार्टी करीब दो दर्जन लोकसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार घोषित कर सके और वह लोग अपने क्षेत्र में तैयारी करें। वहीं अखिलेश यादव जाति समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए पार्टी के विधायकों को लोकसभा चुनाव लड़ने की कोशिश करा रहे हैं। साथ ही कुछ विधान परिषद सदस्यों को भी लोकसभा चुनाव लड़ा कर अपनी स्थिति को इंडिया गठबंधन में मजबूती प्रदान करना चाहते हैं।
फतेहपुर से चुनाव लड़ सकते हैं सपा के प्रदेश अध्यक्ष
जानकारों का कहना है कि अखिलेश यादव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को फतेहपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। नरेश उत्तम पटेल सदस्य विधान परिषद भी हैं और कुर्मी बिरादरी से आते हैं उनकी उनके क्षेत्र में अच्छी पकड़ और पहुंच भी बताई जाती है। इसके अलावा अपना दल के कोटे से समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल को भी लोकसभा चुनाव फूलपुर से लड़ाये जाने की चर्चा की जा रही है। समाजवादी पार्टी के दूसरे विधायक इंद्रजीत सरोज को कौशांबी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।