ज़मीन विवाद को लेकर चले लाठी, डंडे और गोलियाँ, आरोपी गिरफ़्तार
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:58 PM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 05:58 PM
बुलंदशहर। बुलंदशहर के खुर्जा में कल दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धावा बोल दिया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर भी बरसाए थे। पूरी वारदात में फ़ायरिंग भी हुई थी हालाँकि किसी को गोली नहीं लगी। पुलिस ने अब इस मामले में कार्रवाई की है।
ज़मीन विवाद में चले लाठी डंडे और गोली
मामला बुलंदशहर के खुर्जा से है। खुर्जा के ग्राम सौदा में कल दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में विवाद बढ़ने पर पत्थर भी बरसाए गए थे और हवाई फ़ायरिंग भी की गई थी। हालाँकि पूरी घटना के दौरान किसी को भी गोली नहीं लगी थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में 4 लोगों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर लिया था। घटना में एक व्यक्ति ने हवाई फ़ायरिंग भी की थी, उसे गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना ज़मीन विवाद को लेकर हुई ऐसा बताया जा रहा है। पुलिस तथ्यों के आधार पर पूरे मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।
पुलिस कर रही मामले में कार्रवाई
पुलिस ने पूरी घटना के बाद से ही मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई तेज कर दी थी, जिसके बाद फ़ायरिंग करने वाले युवक को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अभी पूरे मामले की जाँच कर रही है, तथ्य जुटाए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सामने आ रहा है कि ये पूरा विवाद ज़मीन विवाद को लेकर हुआ जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव किया जिसके बाद यह झगड़ा बढ़ा और फ़ायरिंग भी हुई हालाँकि फ़ायरिंग में किसी भी व्यक्ति को गोली नहीं लगी। पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।