अभी भी बरकरार है बुखार का प्रकोप, 15 वर्षीय छात्र की बुखार के बाद मौत
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:00 AM
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 01:00 AM
Uttar Pradesh News बुलंदशहर में बुखार का प्रकोप अब भी कम नहीं हुआ है। बुखार के साथ साथ प्रदूषण लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। अब जहांगीराबाद में बुखार से एक मौत होने की ख़बर आई है। दीवाली के पर्व पर छात्र की मौत से घर में मातम छा गया है।
बुखार के बाद हुई छात्र की मौत
बुलंदशहर नगर और आस पास के गाँव में बुखार का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। बुखार से कई लोग पीड़ित हैं साथ ही कुछ मौतों की ख़बर भी आई है। इसके साथ साथ प्रदूषण भी लोगों को परेशान कर रहा है। जहाँ एक तरफ़ दीवाली से पहले प्रदूषण में भारी कमी आई थी लेकिन दीवाली पर हुई आतिशबाज़ी के बाद फिर से हवा रेड ज़ोन में पहुँच गई है। दीवाली के मौक़े पर ही एक छात्र की बुखार के चलते मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दरअसल नगर के मोहल्ला प्रभु दयाल निवासी सोनू कंसल के 15 वर्षीय पुत्र की बुख़ार के कारण मौत हो गई।
मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा
जानकारी के मुताबिक़ सामने आया है कि छात्र कई दिनों से बुखार से पीड़ित था। लगातार उसका इलाज कराया जा रहा था। निजी चिकित्सक से उसका इलाज करा रहे थे। इसके बाद उसे हायर सेंटर रेफ़र कर दिया गया था। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Uttar Pradesh News in hindi
बुखार के साथ साथ प्रदूषण का क़हर
इस मौत के बाद फिर से बुखार लोगों को डरा रहा है। कुछ दिन पहले भारी तादाद में लोग बुखार से पीड़ित होकर सरकारी और निजी अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रहे थे धीरे धीरे मौतों की संख्या बढ़ रही थी लेकिन धीरे धीरे बुखार का प्रकोप कम हो रहा था। बुखार का प्रकोप कम हुआ लेकिन प्रदूषण की मार लोगों को झेलनी पड़ रही थी। बारिश के बाद प्रदूषण कम हुआ लेकिन दीवाली की आतिशबाज़ी ने फिर से हवा को रेड ज़ोन में ला दिया। अब बुखार से जहांगीराबाद में हुई मौत से फिर से यह चर्चा और चिंता का विषय है कि क्या बुखार का प्रकोप पूरी तरीक़े से ख़त्म नहीं हुआ है।