लखीमपुर खीरी में दो बच्चों का अपहरण, गन्ने के खेत में बोरी में बंद मिले बच्चे
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
09 Nov 2023 01:07 AM
Uttar Pradesh News एक पिता पुत्र ने दो मासूम बच्चों को अपहरण करके उन्हें बोरी में भरकर खेत में डाल दिया। घटना उत्तर प्रदेश के उचौलिया के गांव एग्घरा गांव की बताई जा रही है। बच्चा आंगनबाड़ी से पढ़कर जब अपने घर लौट रहा था। तब आरोपी पिता पुत्र ने मिलकर बच्चों का अपहरण कर लिया और उसे गाने के खेत में डाल दिया। बच्चा प्लास्टिक के बोरे में बंद था। जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजन परेशान होकर इधर-उधर ढूंढने लगे और गांव में अफरातफरी मच गई। तब चारों तरफ ढूंढने के बाद पता चला कि खेत में एक बोरा पड़ा हुआ दिखाई दिया है। इसमें से बच्चों के रोने की आवाज आ रही थी। बच्चों को उसमें से निकाला गया तो यह बच्चा वही था जो आंगनबाड़ी से घर लौटते हुए गायब हो गया था और दूसरा बच्चा भी गन्ने के खेत में वंही कुछ दूरी पर रोता हुआ दिखाई दिया। इस प्रकरण में पुलिस द्वारा पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अच्छी बात यह है कि बोरे में बंद होने के बाद बच्चे की ज्यादा तबीयत नहीं बिगड़ी और उसकी जान सुरक्षित है और समय रहते बच्चा चारों तरफ गहन तलाशी के बाद मिल गया।
बच्चे आंगनबाड़ी पढ़ने गए थे
बच्चे जब आंगनबाड़ी से पढ़कर नहीं लौटे तो उसके परिजनों को चिंता हुई, आंगनवाड़ी वालों ने बताया कि बच्चे तो सुबह ही घर को चल दिए थे। इतना सुनते ही परिजनों में घबराहट शुरू हो गई और उन्होंने बच्चों को गांव वालों की मदद से चारों तरफ ढूंढना शुरू कर दिया।
Uttar Pradesh News in hindi
बच्चों का नाम अंकित और अनिकेत है
जब ग्रामीणों ने चारों तरफ ढूंढना शुरू किया इस दौरान गन्ने के खेत में एक बोरा दिखाई पड़ा। जिसमें बच्चों की रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। यह गांव से करीब 3 किलोमीटर की दूरी पर था जिसमें अनिकेत नाम का बच्चा प्लास्टिक की बोरी में बंदकर खेत में डाल दिया गया था। और दूसरा बच्चा अंकित वहीं खेत में रोते रोते बुरी अवस्था में बैठा दिखाई दिया।
बच्चों से जब पूछा तो उसने सब कुछ बताया
परिजनों के पूछने पर बच्चों ने बताया कि गांव निवासी राकेश और उसके पुत्र नरवीर उर्फ़ बड़क्के उनको बाइक पर बैठाकर ले गये थे। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस में सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे एसआई और पुलिसकर्मियों ने आरोपी नरवीर को दूसरे गांव से पकड़ लिया।
अपहरण करने वाले पिता पुत्र दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अनिकेत के पिता अवनीश ने पुलिस को बताया कि पिता-पुत्र दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। बच्चों को बेचने के लिए के लिए अगवा करके ले गए होंगे। लेकिन ईश्वर की कृपा से बच्चे मिल गए। कुछ देर हो गई होती तो वह अपराधी उन्हें बेच चुका होता। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।