शुरू हो गयी है उत्तर प्रदेश हज कमेटी की वेबसाइट, मिलेगी सारी जानकारी
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:25 AM
Uttar Pradesh News पूरे देश के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में भी हज मिशन 2024 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने के इच्छुक नागरिकों से 20 दिसंबर तक ऑन लाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑन लाइन कार्यों की अनिवार्यता को देखते हुए उत्तर प्रदेश हज कमेटी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट भी शुरू कर दी है।
हज मिशन 2024 की बैठक
आपको बता दें कि हज मिशन 2024 को लेकर उत्तर प्रदेश में अहम बैठक हुई है। सोमवार को हज मिशन 2024 की तैयारी के लिए उत्तर प्रदेश राज्य समिति की एक खास बैठक मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस लखनऊ पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण एवं हज) धर्मपाल सिंह ने की।
Uttar Pradesh News in hindi
हज कमेटी उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट का उद्घाटन
बैठक के उपरांत हज कमेटी उत्तर प्रदेश की अधिकृत वेबसाइट का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह व राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी द्वारा किया गया। हज मिशन 2024 को लेकर कई खास विषयों पर गंभीरता से विचार विमर्श हुआ व हज यात्रा के आवेदन की अंतिम तिथि को भी और आगे बढ़ाने पर विचार किया गया। उत्तर प्रदेश हज समिति के सदस्य सरफराज अली ने गाजियाबाद स्थित हज हाउस से हज मिशन 2024 का संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के हाजियों के लिए कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सभी उत्तर प्रदेश हज समिति के सभी सदस्य गण व अपर मुख्य सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मोनिका गर्ग सहित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।