शिकारपुर तहसील में रिश्वत लेते हुए बाबू का वीडियो हुआ वायरल, हुआ सस्पेंड
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:29 PM
Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील में रिश्वतख़ोरी का खेल चल रहा था। तहसील में लोगों से ज़मानत पेपर दाख़िल करने के नाम पर जमकर वसूली की जा रही थी। किसी ने वसूली का पैसा लेते हुए पटल पर असीन बाबू विजय कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। बाबू पर रिश्वत लेने का आरोप है।
रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल
पूरा मामला बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील का है। यहाँ तहसील में लोगों से ज़मानत पेपर दाख़िल करने के नाम पर वसूली की जा रही थी। किसी ने वसूली करते हुए बाबू विजय कुमार का रिश्वत लेते हुए वीडियो बना लिया जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक़ सामने आ रहा है कि भ्रष्ट बाबू को SDM शिकारपुर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो कुछ दिन पुराना है। वीडियो में दिख रहे विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और मामले की जाँच भी शुरू कर दी गई है।
Uttar Pradesh News in hindi
वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप
रिश्वतख़ोरी का ये मामला बुलंदशहर के खुर्जा के शिकारपुर तहसील से सामने आया है। वीडियो के वायरल होने के बाद रिश्वत लेने वाले बाबू पर कार्रवाई की गई है। ज़िले में रिश्वत लेकर ही काम किए जा रहे हैं। ये वीडियो इस बात की बानगी है। दफ़्तर में करप्शन का खेल खुलकर खेला जा रहा था। आलाधिकारियों ने वीडियो सामने आने के बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से बाबू को सस्पेंड किया है। साथ ही पूरे मामले की जाँच भी कराई जा रही है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।