प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर कर दी उसके पिता की हत्या
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:44 PM
Uttar Pradesh News सिकंदराबाद पुलिस ने एक मामले का खुलासा किया है। दरअसल यहां पर एक व्यक्ति ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने पर उसके पिता की ही हत्या कर दी। पुलिस ने सुरेश हत्याकांड का खुलासा कर दिया है साथ ही हत्या आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
ईट से कुचलकर की हत्या
मामला बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर कला का है। यहां का रहने वाला व्यक्ति सुरेश जिसकी बीते दिनों हत्या कर दी गई थी, पुलिस ने हत्या मामले का खुलासा कर दिया है। मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि वह प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज था, जिस कारण उसने सुरेश यानी प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले मोहम्मदपुर कला निवासी सुरेश का शव मिला था। 29 नवंबर को शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया था। पुलिस तभी से पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। जांच पड़ताल में आसिफ नामक आरोपी से पूछताछ की गई। पूछताछ करने पर उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी आसिफ मृतक की पुत्री से प्रेम करता था। वह उसकी पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। जानकारी होने पर सुरेश ने अपनी पुत्री की शादी कहीं और तय कर दी। इससे नाराज होकर आरोपी आसिफ ने अपने साथी आरिफ के साथ मिलकर सुरेश की हत्या कर दी।
Uttar Pradesh News in hindi
पुलिस ने किया गिरफ्तार
24 नवंबर को आसिफ ने सुरेश को बुलाया, उसके साथ बैठकर शराब पी इसके बाद सुरेश की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी आसिफ ने प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने के बाद नाराज होकर सुरेश की हत्या की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।