भाई दूज पर मायके जाने की जिद पत्नी को पड़ी भारी, गुस्से में पति ने लगाई फांसी
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 12:40 PM
Uttar Pradesh News : आजकल पति पत्नी का रिश्ता भी बहुत नाजुक हो गया है। छोटी-छोटी बातों पर पति-पत्नी ऐसा निर्णय ले लेते हैं जिससे उनके साथ ही पूरे परिवार का नुकसान हो जाता है। इसी तरह का एक मामला यूपी के कौशांबी जिले में भाई दूज पर देखने को मिला। जहां भाई दूज पर पत्नी के घर जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। और देखते देखते बातों ही बातों में ये झगड़ा इतना बढ़ा कि पति ने गुस्से में कमरा बंद कर फांसी लगा ली। इसके बाद पत्नी ने भी गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।
महिला को रस्सी काटकर बचाया गया
पति के फांसी लगाने के बाद भी पत्नी का गुस्सा नहीं शांत हुआ और उसने भी कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाया और अपने गले में फांसी लगा ली। लेकिन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने महिला को रस्सी काटकर बचा लिया। पुलिस ने आनन-फानन में पति को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बताया जा रहा है कि मायके जाने को लेकर दंपति में विवाद हुआ था, उसी के बाद गुस्से में पति ने ये कदम उठा लिया।
Uttar Pradesh News in hindi
जानिए क्या है पूरा मामला
भाई दूज के मौके पर यूपी के कौसांबी में विवाहित एक महिला ने अपने मायके जाने की जिद पकड़ ली। दूसरी ओर महिला का पति उसे इस अवसर पर मायके नहीं जाने दे रहा था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे पति पत्नी में बहस ने गंभीर रूप ले लिया और अत्यधिक गुस्से में आकर पति ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। इसके बाद गुस्से में ही पत्नी ने भी कमरे में जाकर रस्सी का फंदा बनाकर उससे फांसी लगा लिया। गनीमत ये रही कि डायल 112 पर समय से सूचना मिलने पर उन लोगों ने आकर पत्नी को फंदा काटकर नीचे उतारा और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। इस तरह पत्नी की जान बच गई।