साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए होने जा रहा कुछ ऐसा आप रह जाएंगे हैरान!
साइबर क्राइम/उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी खबर है। अपराध जगत में साइबर क्राइम से निपटने के लिए जनपद के सभी 75 जिलों के प्रत्येक थाने में साइबर सेल गठित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:55 PM
Uttar Pradesh News गाजियाबाद। साइबर क्राइम/उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बड़ी खबर है। अपराध जगत में साइबर क्राइम से निपटने के लिए जनपद के सभी 75 जिलों के प्रत्येक थाने में साइबर सेल गठित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। और मुख्यमंत्री के निर्देश को सभी पुलिस कमिश्नर द्वारा तत्काल प्रभाव से साइबर अपराध से निपटने के लिए 18 परीक्षेत्रीय मुख्यालय में साइबर थाने को स्थापित किया गया। साइबर थानों में अत्याधुनिक उपकरणों को लैस किया गया है। और इस बाबत युद्ध स्तर पर गृह मंत्रालय ने भी साइबर अपराध से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। और इस दिशा में साइड रेल पोर्टल से 224,61 पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। और उत्तर प्रदेश के तमाम कैडेट्स, पुलिस जनता, नुक्कड़ नाटक के जरिए जागृति अभियान समेत थाना स्तर पर निरीक्षक उप निरीक्षक स्तर पर प्रशिक्षण का अभियान चलाया गया है। मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के निर्देश हैं कि साइबर जगत के अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा और इन पर निगाह रखने के लिए पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
साइबर क्राइम से निपटने के लिए नई भर्तियां
पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से साइबर जगत से निपटने के लिए 91 निरीक्षक, 93 उपनिरीक्षक, 58 मुख्य आरक्षी, 176 आरक्षी भी नियुक्त किए गए हैं। गृह मंत्रालय के निर्देश पर ट्रेन पोर्टल प्रशिक्षित शिक्षक अभियान भी चलाया गया है। जिसके तहत साइबर से संबंधित जागरूकता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महीने के प्रत्येक बुधवार को प्रशिक्षण अभियान
महीने के प्रत्येक बुधवार को साइबर क्राइम से निपटने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया गया है और किसी भी तरीके से साइबर क्राइम को जनता की जागरूकता और साइबर सेल गठित करके थानों में साइबर के प्रति जागरूकता और प्रशिक्षण के द्वारा साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।
मोबाइल ब्लॉक करने का अभियान
लंबे अरसे से जो मोबाइल इस्तेमाल नहीं होते और अपराध जगत वाले उन मोबाइल का इस्तेमाल करके साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। इसलिए प्रशासन ने पुरानी मोबाइलों को ब्लॉक करने का अभियान भी चला रखा है।
Uttar Pradesh News in hindi
क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन में भी प्रशिक्षण अभियान
प्रशासन की सीधी तरह से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता इसलिए क्राइम प्रिवेंशन अगेंस्ट वूमेन एंड चिल्ड्रन में भी 1386 एवं पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।
पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण
साइबर विशेषज्ञ 18861 पुलिस कर्मियों को ऑनलाइन साइबर क्राइम से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए साइबर विशेषज्ञों से भी जोड़ा गया और तमाम पहलुओं से उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
गूगल अधिकारियों द्वारा भी प्रशिक्षण
पुलिस को गूगल के अधिकारियों द्वारा भी एक दिवसीय कार्यक्रम मेल एनफोर्समेंट आउट रिसेशन करके पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में पांच पांच साइ ट्रेन CYTRAIN पोर्टल के अंतर्गत पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 या फिर 112 पर कॉल करके मदद लेने के निर्देश
सभी प्रशिक्षण में साइबर ठगी की घटना होने पर तुरंत प्रभाव से 1930 या 112 कॉल पर मदद लेने की जागरूकता अभियान चलाने का कार्यक्रम भी शुरू किया गया है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराध के नेटवर्क पर अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने साइबर अपराध से संबंधित प्रशिक्षण सेल गठित करने, कैडेट्स को प्रशिक्षित कर,ने पुलिस को विशेष प्रशिक्षण अभियान देने, थानों में साइबर सेल गठित करने, जनता को लोक कर्नाटक स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में जागरूक करने के प्रति युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। और पुलिस ने तत्काल प्रभाव से इनका अनुसरण कर साइबर अपराध को शिकंजे में लेने की पूरी तैयारी कर ली है।
प्रस्तुति मीना कौशिक
ग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।