मेट्रो ट्रेन में मामूली खर्च करके मिलेगी फोन चार्ज करने की सुविधा
Uttar Pradesh News
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
Uttar Pradesh News यूपी के शहर नोएडा से ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। खबर यह है कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा ट्रेन में सफर करते हुए अब आपको मोबाइल फोन की बैट्री खत्म हो जाने की चिंता नहीं करनी चाहिए। आपको एक्वा ट्रेन में मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पावर बैंक मिलेगा।
नई व्यवस्था होगी
आपकों बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा मेट्रो ट्रेन चलाई जा रही है। एक्वा मेट्रो ट्रेन का संचालन नोएडा मेट्रों टे्रने कार्पोरेशन (एनएमआरसी) नामक कंपनी करती है। एक्वा मेट्रो ट्रेन के यात्री अक्सर शिकायत करते हैं कि इस मेट्रो लाइन पर मोबाइल फोन चार्ज करने की सुविधा नहीं है। इसी कारण एनएमआरसी ने नई व्यवस्था शुरू की है।
क्या है नई व्यवस्था
एनएमआरसी के प्रबंध निदेशक डाक्टर लोकेश एम के कहने पर नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बीच यह नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। नई व्यवस्था यह है कि आपको एक्वा मेट्रो ट्रेन के प्रत्येक मेट्रो स्टेशन पर मामूली से किराए पर पावर बैंक मिल जाएगा। आप मेट्रो के कोच में अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। जिस मेट्रो स्टेशन पर आपकी यात्रा पूरी हो जाएगी उसी पर पावर बैंक जमा करना होगा।इस प्राकार से मामूली सा किराया देकर आप एक्वा मेट्रो ट्रेन में अपना मोबाइल चार्ज कर सकेंगे।
Uttar Pradesh News in hindi
खाने पीने को भी मिलेगा
नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन के रूट पर जल्दी ही आपको हर प्रकार का स्वादिस्ट खानपान भी मिलने लगेगा। एनएमआरसी ने फैसला कर लिया है कि एक्वा मेट्रो के अधिकतर स्टेशनों पर खानपान का सामान बेचने के क्योस्क (गुमटी) स्थापित कराए जाएंगे। जिस मेट्रो पर यात्री की यात्रा समाप्त होगी उसी मेट्रो स्टेशन पर यात्री को खाने पीने के क्योस्क मिल जाएंगे। इन क्योस्कों के मार्फत यात्री अपनी पसंद का खाना पीना खा सकेंगे। इसी प्रकार के कई और बदलाव करने की योजना नोएडा व ग्रेटर नोएडा के बीच चलने वाली एक्वा मेट्रो ट्रेन की लाइन पर एनएमआरसी द्वारा बनाई जा रही है।