प्रदेश के सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए पांच वर्षीय बालक इस्माइल को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पढ़े पूरी खबर।

UP News:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में थाना मंडी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए पांच वर्षीय बालक इस्माइल को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सुरक्षित वापस मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया। UP News
थाना मंडी क्षेत्र के टोपियो सराय निवासी नसीम पुत्र खलीलुर्रहमान का पांच वर्षीय बेटा इस्माइल घर से कहीं चला गया था। परिजनों ने बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पिता ने थाना मंडी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और बच्चे को तलाशने की गुहार लगाई। UP News
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में थाना मंडी पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने प्रयास कर बालक इस्माइल को सकुशल बरामद कर लिया। UP News
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लंबे समय से परेशान परिवार ने बेटे को सुरक्षित पाकर राहत महसूस की और पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। UP News
इस कार्रवाई में थाना मंडी के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक सुरेशवीर सिंह, मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी महिला उपनिरीक्षक कोमल, महिला हेड कांस्टेबल कविता और थाना मंडी का एक आरक्षी शामिल रहा। सहारनपुर पुलिस की ओर से ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा और लापता बच्चों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने लापता बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया। UP News
विज्ञापन