विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के तहत उत्तर प्रदेश के 36 पीसीएस (PCS) अधिकारी आईएएस (IAS)अधिकारी बन गए हैं। पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) अधिकारी बनने वालों में उत्तर प्रदेश में तैनात वर्ष-2011 तथा वर्ष-2012 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी शामिल हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक क्षेत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। इस बदलाव के तहत उत्तर प्रदेश के 36 पीसीएस (PCS) अधिकारी आईएएस (IAS)अधिकारी बन गए हैं। पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) अधिकारी बनने वालों में उत्तर प्रदेश में तैनात वर्ष-2011 तथा वर्ष-2012 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) अफसर बनने वालों में वाराणसी में स्थिति विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के सीईओ (CEO) विश्वभूषण मिश्रा भी शामिल हैं। विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के निवर्तमान सीईओ (CEO) डॉ. सुनील वर्मा को भी पीसीएस (PCS) अफसर से आईएएस (IAS) अफसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। UP News
उत्तर प्रदेश में पीसीएस (PCS) से आईएएस (IAS) अधिकारी बनने वालों में वर्ष-2012 बैच के पीसीएस (PCS) अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा, गोरखपुर में एडीएम (ADM) के पद पर तैनात डॉ. वैभव शर्मा, लखनऊ में ADM (एफ एंड आर) के पद पर तैनात राकेश कुमार सिंह हापुड़ में एडीएम के पर पर तैनात संदीप कुमार, उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग में ओएसडी... के पद पर तैनात गरिमा स्वरूप, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में GST कमिश्नर के रूप में तैनात डॉ. सुनील कुमार वर्मा, कानपुर देहात में एडीएम (ADM) के पद पर तैनात अमित कुमार, उत्तर प्रदेश की डिफेंस ट्रेनिंग संस्थान की कमाडेंट प्रियंका सिंह, उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग में तैनात डिप्टी चीफ इलेक्टशन ऑफिसर अमित सिंह, मुरादाबाद में एडिशनल म्यूनिसपल कमिश्नर के पद पर तैनात अतुल कुमार, देवरिया में सीआरओ (CRO) के पद पर तैनात विजय कुमार (द्वितीय) तथा मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज वर्मा को पीसीएस (PCS) से पदोन्नत करके आईएएस (IAS) अधिकारी बना दिया गया है। UP News
उत्तर प्रदेश के जिन अधिकारियों को पीसीएस (PCS) अधिकारी से आईएएस (IAS) अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया गया है उन अधिकारियों में सहारनपुर जिले के एडीएम (प्रशासन) संतोष बहादुर सिंह, लखीमपुर खीरी जिले के एडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के ओएसडी (OSD) शैलेन्द्र कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश यूपीसीडा के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय, रामपुर के एडीएम डॉ. नितिन मदान, उत्तर प्रदेश में यूपीपीसीएस की उप सचिव पूनम निगम, मेरठ मंडल के अपर आयुक्त अमित कुमार,सहारनपुर के एडीएम प्रदीप कुमार यादव, अयोध्या के एडीएम सिटी योगानंद पांडेय, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव विवेक श्रीवास्तव, कुशीनगर के एडीएम वैभव मिश्रा, गोंडा के एडीएम आलोक कुमार, कानपुर की अपर आयुक्त सुशीला, लखनऊ के अपर आयुक्त राकेश कुमार पटेल, मिर्जापुर के अपर आयुक्त राजकुमार द्विवेदी, मुजफ्फरनगर के एडीएम (ADM) संजय कुमार सिंह, गोरखुपर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह, उत्तर प्रदेश युवा कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक अशोक कुमार कनौजिया, मिर्जापुर के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम, वाराणसी से अपर आयुक्त आलोक वर्मा, बांदा के अपर आयुक्त अमर पाल सिंह, उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के ओएसडी अंजु कटियार, उत्तर प्रदेश पीडब्यूडी... के विशेष सचिव प्रभुनाथ तथा उत्तर प्रदेश की तरफ से कोलकाता में तैनात रेजिडेंट कमिश्नर हरीशचन्द्र के नाम शामिल हैं। UP News
विज्ञापन