विज्ञापन
UP News; हापुड़ डकैती कांड यूपी पुलिस की व्यवस्था के लिए एक बड़ा आईना है। जब कानून का रक्षक खुद संगठित अपराध का मास्टरमाइंड बन जाए, तो सवाल उठना लाजमी है — आखिर आम नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करे?

UP News; हापुड़ में एक कारोबारी के घर पड़ी करोड़ों की डैकती का मामला यूपी पुलिस की छवि पर बड़ा दाग दे गया। इस मामले का जब खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया क्योंकि यूपी पुलिस का एक निलंबित सिपाही ही पूरे अपराध का मास्टरमाइंड। सस्पेंडेड सिपाही विक्की गौतम और उसके चार साथियों को एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
हापुड़ में क्या हुआ?
टिंबर कारोबारी नरेंद्र अग्रवाल के घर में 2 जून को पांच बदमाश घुस गए। उन्होंने पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की। आरोपियों ने घर के सभी लोगों के हाथ-पैर चादर से बांध दिए। एक कमरे में सभी को बंद कर दिया। डकैतों ने कारोबारी से 2 करोड़ रुपए नकद मांगे, लेकिन उन्होंने घर में इतनी रकम नहीं होने की बात कही। इसके बाद वे एक घंटे तक पूरा घर खंगालते रहे। बदमाश अलमारियों और लॉकरों से करीब सवा किलो सोने के आभूषण, चांदी और लाखों रुपए नकदी समेटा और फरार हो गए।
सभी आरोपियों को पुलिस ने रविवार देर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।
कौन है विक्की गौतम?
विक्की गौतम मूलरूप से अमरोहा का रहने वाला है। वह 2016 में पुलिस में भर्ती हुआ था। 2024 तक सीतापुर में तैनात रहा। 2024 में उसे निलंबित कर दिया गया क्योंकि वह 10 दिनों तक बिना सूचना के ड्यूटी से गैर-हाजिर रहा।
विक्की गौतम पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। 19 मई, 2025 को मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में उसे डेढ़ करोड़ रुपए की पुरानी करेंसी के साथ गिरफ्तार किया गया था।
आम नागरिक किस पर भरोसा करे
यह हापुड़ डकैती कांड यूपी पुलिस की व्यवस्था के लिए एक बड़ा आईना है। जब कानून का रक्षक खुद संगठित अपराध का मास्टरमाइंड बन जाए, तो सवाल उठना लाजमी है — आखिर आम नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए किस पर भरोसा करे? निलंबित सिपाही विक्की गौतम का इस लूट में मुख्य भूमिका में होना न सिर्फ पुलिस विभाग की आंतरिक निगरानी की नाकामी को उजागर करता है, बल्कि भर्ती, अनुशासन और जवाबदेही की पूरी व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा देता है। पुलिस में भर्ती, ट्रेनिंग, निगरानी और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ठोस व्यवस्था की जरुरत है। UP News
विज्ञापन