उत्तर प्रदेश पुलिस ने लगाई गजब की टेक्निक, देशभर में हो रही तारीफ
UP Police
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
23 Jul 2025 06:33 PM
Uttar Pradesh Samachar: इन दिनों असल जिंदगी से लेकर सोशल मीडया तक में उत्तर प्रदेश पुलिस की चर्चाएं हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस की चर्चाएं उत्तर प्रदेश में तो हो ही रही हैं लेकिन इसके अलावा UP पुलिस देश के कोने-कोने से वाहवाई बटोर रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस ने आजकल देशभर में तेजी से फैल रहे साइबर अपराध (Cyber Crime) से लोगों को बचाने के लिए एक नई टेक्निक का इस्तेमाल करके हालिया रिलीज फिल्म सैयारा (Saiyaara) का अंदाज अपनाते हुए लोगों को जागरूक किया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस का बेहतरीन अंदाज
उत्तर प्रदेश पुलिस ने साइबर फ्रॉड को लेकर इस बार एक बेहद फिल्मी और मजेदार अंदाज में लोगों को जागरूक किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पुलिस ने 'सैयारा' फिल्मी गाने को थीम बनाते हुए एक क्रिएटिव अलर्ट जारी किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने लिखा, "Saiyaara देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं... लेकिन असली बेहोशी तब होगी जब 'I love you' के बाद मैसेज आएगा 'OTP भेजो प्लीज'... और अकाउंट में रह जाएंगे सिर्फ 0."
"सैयारा" बना सावधान करने वाला हैशटैग
पोस्ट में #SaiyaaraSeSavdhaan और #CyberSafeRaho जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया गया है। यूपी पुलिस का ये अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई यूजर्स ने इसे "सोशल मीडिया अवेयरनेस की बेस्ट मिसाल" बताया है। यूपी पुलिस की इस तरकीब पर यूजर्स ने कई सारे कमेंट्स करते हुए पुलिस की तारीफ की है। एक यूजर ने पोस्ट पर लिखा, "ये दिल छू लेने वाला और दिमाग खोलने वाला तरीका है", दूसरे ने लिखा, "दिल्ली पुलिस की तरह अब यूपी पुलिस भी क्रिएटिव मोड में आ गई है।" वहीं कुछ यूजर्स ने अपनी साइबर ठगी से जुड़ी आपबीती भी शेयर की और पुलिस के इस अंदाज को सराहा।
पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
इसके अलावा उत्तर प्रदेश पुलिस ने लोगों से अपील की है करते हुए कहा है कि, किसी अनजान शख्स से मिले लिंक या कॉल पर भरोसा न करें।OTP, पासवर्ड, बैंक डिटेल्स कभी साझा न करें। कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत 112 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।यूपी पुलिस के मुताबिक, राज्य में कई साइबर थाने खोले गए हैं जो इस तरह के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हैं।