विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब अंतिम नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है।

UP News : उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश के 30 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) अधिकारियों का भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोशन होने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। अब अंतिम नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इन अधिकारियों को औपचारिक रूप से IPS कैडर में शामिल कर लिया जाएगा। UP News
यह पदोन्नति उन अधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है, जिन्होंने लंबे समय से राज्य पुलिस सेवा में निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं। इनमें वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के PPS अधिकारियों के सेवा अभिलेख और कार्य मूल्यांकन की समीक्षा के बाद उनके नामों को IPS संवर्ग में शामिल करने की मंजूरी दी गई है। अब केवल राज्य सरकार और केंद्र की अंतिम अधिसूचना जारी होना शेष है, जिसके बाद ये अधिकारी औपचारिक रूप से भारतीय पुलिस सेवा का हिस्सा बन जाएंगे। UP News
विभागीय पदोन्नति समिति ने जिन अधिकारियों के नामों को स्वीकृति दी है, उनमें शामिल हैं
विज्ञापन