
Uttar Pradesh: एक ओर जहां आज देशभर के किसान अपनी मांगों को लेकर शनिवार को सभी राज्यों के राजभवनों तक मार्च निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियन द्वारा लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस महापंचायत में भाग लेने के लिए भाकियू नेता राकेश टिकैत लखनऊ पहुंच चुके हैं।
यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे ही राकेश टिकैट ने केंद्र और राज्य सरकारों पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि गौशाला के नाम पर सरकारों द्वारा लूट खसोट जारी है। बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कोई कदम नहीं उठा पा रही है, जिस कारण किसान और आम जन भारी परेशान है।
राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार का कैमरा और कलम पर बंदूक का पहरा है। टिकैत ने कहा कि हम गांव से जुड़े मुद्दे उठा रहे हैं। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा गन्ना भुगतान डिजिटल किया जाए।
आपको बता दें कि शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें राकेश टिकैत शामिल होंगे। यहां टिकैत ने कहा कि किसानों के मुद्दे बहुत ज्यादा हैं। पूरे देशभर में आज प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है।