उत्तर प्रदेश में 9 पीसीएस अधिकारी इधर से उधर, अपर सूचना निदेशक बने अरविंद कुमार मिश्रा
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 11:55 AM
Uttar Pradesh Samachar : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार दोपहर उत्तर प्रदेश में 9 पीसीएस अधिकारियों से इधर से उधर किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल के तहत पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक बनाया गया है। जबकि गरिमा स्वरूप को विशेष कार्य अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर नियुक्त किया गया है।
9 अफसरों के तबादले किए गए
यूपी में मंगलवार को 9 पीसीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। अरविंद कुमार मिश्रा को अपर सूचना निदेशक बनाया गया है जबकि गरिमा स्वरूप को विशेष कार्य अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग नियुक्त किया गया है। वह अभी तक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। इसी तरह विनोद कुमार गौड़ को फरूर्खाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वह अभी तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव के पद पर कार्यरत थे।
गौरव रंजन श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव बने
अभी तक प्रतीक्षारत डॉ. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा पद पर नियुक्त किया गया है। गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उप सचिव पद पर तैनात किया गया है। अमित कुमार को बहराइच का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। महेंद्र पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ बनाया गया है। इसी तरह अविनाश चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी औरैया नियुक्त किया गया है। वहीं, नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक मंडी परिषद लखनऊ बनाया गया है। वह अभी तक मुरादाबाद के उपजिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। Uttar Pradesh Samachar