यूपी में महिला की निर्मम हत्या, पहले शराब पिलाई फिर प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर निकाली अतड़ियां, आरोपी गिरफ्तार
Uttar Pradesh Samachar
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
30 Jul 2025 06:57 PM
जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला की नृशंस हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया गया। हत्या का आरोप गांव के ही एक युवक पर है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सर्वेश निषाद को संदेह था कि महिला ने उसके पिता को जहर देकर मारा था। इसी शक और बदले की भावना में उसने कथित रूप से महिला की हत्या कर दी। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। Uttar Pradesh Samachar :
कैसे दिया घटना को अंजाम?
जांच में सामने आया है कि आरोपी और महिला ने पहले बाजार से सब्जी और शराब खरीदी। फिर दोनों ने घर और फिर झाड़ियों में बैठकर शराब पी। महिला जब नशे की हालत में बेसुध हो गई, तो आरोपी ने उस पर हमला किया। आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में हाथ डालकर उसकी अतड़ियां बाहर खींच ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला के शरीर पर भीषण चोटों और अमानवीय व्यवहार के निशान हैं।
आरोपी ने शव को फेंका झाड़ियों में
हत्या के बाद आरोपी ने महिला का शव दमहा नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशनपुर थाना प्रभारी ने बताया कि "मामला बेहद संवेदनशील है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फोरेंसिक टीम की मदद से जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद स्पष्ट होगा कि पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं।" इस वीभत्स घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फतेहपुर की यह घटना महिलाओं की सुरक्षा और समाज में बढ़ती अमानवीयता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जरूरत है कि प्रशासन, समाज और सरकार मिलकर ऐसी मानसिकता के खिलाफ सख्त रुख अपनाएं। Uttar Pradesh Samachar