बुंदेलखंड में अब रोजगार ही रोजगार : एक्सप्रेसवे पर लगेंगे उद्योग, किसानों को बंपर मुआवजा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:45 AM
उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनने वाला औद्योगिक गलियारा अब हकीकत बनने के बेहद करीब है। पिछले एक साल से जारी उत्तर प्रदेश के इस क्षेत्र में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और उद्योग-धंधों के लिए जमीन का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड औद्योगिक गलियारे के लिए 620 से अधिक किसानों से जमीन खरीदी जा चुकी है और 273 से ज्यादा बैनामे संपन्न हो गए हैं। अब तक 95 प्रतिशत से अधिक भूमि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के नाम हो चुकी है। Uttar pradesh Samachar :
औद्योगिक गलियारे का उद्देश्य
सरकार का मकसद स्पष्ट है कि जिले में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देना, ताकि उन्हें बाहर जाने की जरूरत न पड़े। औद्योगिक गलियारे के लिए कुल 124 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता थी, जिसमें मिहौली और निगड़ा गांव की जमीन चिन्हित की गई थी। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से पूरी हुई और अधिकांश किसान अपनी जमीन देने के लिए तैयार हो चुके हैं।
बजट और निवेश
इस परियोजना के लिए शासन ने 369 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। इसमें जमीन खरीदी से लेकर औद्योगिक गलियारे की आधारभूत संरचना तैयार करने तक का खर्च शामिल है। यूपीडा जल्द ही उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराएगा और निवेशकों को आकर्षित करने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
एडीएम वित्त एवं राजस्व अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा हो चुका है। उनका कहना है कि औद्योगिक गलियारे की स्थापना से जिले के हजारों युवाओं को अपने ही शहर में रोजगार मिलेगा। बुंदेलखंड के लिए यह परियोजना न सिर्फ औद्योगिक विकास बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी। Uttar pradesh Samachar