यूपी में 22 से 25 अगस्त तक झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
भारत
चेतना मंच
21 Aug 2025 06:32 PM
उत्तर प्रदेशवासियों के लिए मौसम की बड़ी खबर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे वेदर सिस्टम के कारण 22 से 25 अगस्त तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह नया निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24-48 घंटों में और मजबूत हो सकता है, जिससे मानसूनी गतिविधियां उत्तर प्रदेश में तेज होंगी। बारिश सबसे पहले दक्षिणी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट और कौशांबी में शुरू होगी और धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में फैल जाएगी। Uttar Pradesh Samachar :
इन जिलों में भारी बारिश का खतरा
विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। जिन जिलों में सतर्क रहने की जरूरत है, उनमें शामिल हैं:
* अंबेडकर नगर, गोंड़ा, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहारनपुर
* आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर
* संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर
* बिजनौर, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या
* प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिरजापुर, चंदौली, जौनपुर, वाराणसी, भदोही
* मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और आसपास के इलाके
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 22 से 25 अगस्त तक ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है। इसका मतलब है कि जनता सतर्क रहे, यातायात और दैनिक गतिविधियों में सावधानी बरते। पूर्वी जिलों में बारिश की रफ्तार थोड़ी कम थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने वाला है। Uttar Pradesh Samachar :बुंदेलखंड में अब रोजगार ही रोजगार : एक्सप्रेसवे पर लगेंगे उद्योग, किसानों को बंपर मुआवजा