यूपी के इस जिले में चेहल्लुम जुलूस में आवारा सांड का हंगामा, पुलिस और लोग भी दहशत में
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:50 AM
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में 16 अगस्त 2025 को चेहल्लुम जुलूस के दौरान नखासा चौराहे पर अचानक एक आवारा सांड भीड़ में घुस गया। इससे भगदड़ मच गई और लोग अपने जीवन की सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। जुलूस में शामिल लोग और पुलिस कर्मी भी सांड की तेजी और ताकत से दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सांड ने जो भी उसके सामने आया उसे उठाकर पटका। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 8 से 10 लोग मामूली चोटों के साथ अस्पताल ले जाए गए। Uttar Pradesh Samachar :
पुलिस भी खुद को बचाने में लगी
सांड के सामने पुलिस वाले भी खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। अधिकारियों ने घटना के तुरंत बाद नियंत्रण स्थापित किया और घायल लोगों को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करायी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कैसे भीड़ में सांड घुसा और लोगों में हड़कंप मच गया। Uttar Pradesh Samachar
अधिकारियों की चेतावनी
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक जुलूस और आयोजनों के दौरान हमेशा सावधानी बरतें और जानवरों की अप्रत्याशित हरकतों से बचाव के लिए सतर्क रहें। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि जुलूस और बड़े आयोजनों में सुरक्षा इंतजामों का कितना अहम रोल होता है। Uttar Pradesh Samacharयूपी में यमुना नदी किनारे गैस पाइपलाइन फटने से मचा हड़कंप, 35 फीट तक उछला पानी