यूपी में मानसून सत्र की शुरुआत आज से, पक्ष-विपक्ष में घमासान के आसार
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 04:55 PM
उत्तर प्रदेश में आज से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें राजनीतिक उठापटक तेज होने की पूरी संभावना है। विधानसभा सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विपक्ष के नेता समेत कई प्रमुख दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। Uttar Pradesh Samachar :
सत्र की रूपरेखा और विपक्ष की रणनीति
11 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस मानसून सत्र के पहले दिन ही विपक्ष ने सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर ली है। मुख्य मुद्दों में शामिल हैं, प्रदेश में बढ़ती बाढ़ की समस्या, स्कूल मर्जर, कानून व्यवस्था की स्थिति और बेरोजगारी। विपक्ष का दावा है कि सरकार इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय बहस से बचने की कोशिश करेगी, जिससे सदन में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। सरकार ने सदन की कार्यवाही को सुचारु बनाए रखने का आश्वासन दिया है और विपक्ष से सहयोग की उम्मीद जताई है। हालांकि विपक्ष ने सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग की है ताकि जनता से जुड़े मुद्दों पर पूरी तरह चर्चा की जा सके।
बांके बिहारी न्यास विधेयक पेश किए जाने की संभावना
सत्र के पहले दिन ही सरकार की ओर से बांके बिहारी न्यास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की संभावना है, जिसे पास कराने की पूरी तैयारी है। यह विधेयक सदन की चचार्ओं और राजनीतिक बहसों का प्रमुख विषय बनेगा। प्रदेश की राजनीति में मानसून सत्र हमेशा एक बड़ा पड़ाव होता है, और इस बार भी सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में खींचतान और मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिलेगी। बाढ़, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी जैसे मुद्दे विपक्ष की तीव्र प्रतिक्रिया का केंद्र बने रहेंगे, वहीं सरकार विधेयक पारित कराने और सदन चलाने में जुटी रहेगी। Uttar Pradesh Samachar