लखनऊ में बन रही नवीन आईटी सिटी : सुल्तानपुर रोड का कायाकल्प, हजरतगंज और गोमतीनगर को देगी टक्कर
Uttar Pradesh Samachar :
भारत
चेतना मंच
03 Aug 2025 12:35 AM
राजधानी लखनऊ में अब विकास की धुरी सुल्तानपुर रोड की ओर घूम गई है। कभी वीरान और सुनसान माना जाने वाला यह इलाका अब प्रदेश की नई हाईटेक पहचान बनने जा रहा है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने यहां 1696 एकड़ में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की आईटी सिटी विकसित करने की तैयारी पूरी कर ली है। यह नई परियोजना केवल आईटी सेक्टर को बढ़ावा नहीं देगी, बल्कि यह क्षेत्र अब हजरतगंज और गोमतीनगर जैसे पुराने पॉश इलाकों को भी चुनौती देने की स्थिति में आ चुका है। Uttar Pradesh Samachar :
क्यों खास है यह आईटी सिटी?
लोकेशन की ताकत : प्रस्तावित आईटी सिटी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बड़े अस्पतालों और प्रमुख स्कूलों से कुछ ही मिनट की दूरी पर है।
मल्टी-यूज जोन : इस सिटी में आईटी पार्क के साथ-साथ मॉल्स, इंडोर स्टेडियम, एम्यूसमेंट पार्क, पेट्रोल पंप, वर्ल्ड क्लास स्कूल व अस्पताल की भी योजना है।
ईडब्ल्यूएस के लिए भी योजना : आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी करीब 25,609 मकान व प्लॉट विकसित किए जाएंगे।
ग्रुप हाउसिंग जोन : बड़े भूखंडों पर अपार्टमेंट्स और ग्रुप हाउसिंग योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।
हाल ही में एलडीए ने फ्लैट निर्माण रोकते हुए सिर्फ प्लॉट देने का फैसला किया है, ताकि लोग अपनी पसंद से घर बना सकें।
सुविधाएं और भविष्य की झलक:
*सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
* ग्रीन बेल्ट, गोल्फ कोर्स, और खेल परिसर
* शैक्षणिक हब : स्कूल-कॉलेज से लेकर रिसर्च इंस्टीट्यूट तक
लॉन्च टाइमलाइन :
एलडीए का लक्ष्य है कि दिवाली 2025 तक इस बहुप्रतीक्षित हाईटेक आईटी सिटी का औपचारिक शुभारंभ कर दिया जाए।
इस नई स्मार्ट सिटी को "आईटी सिटी" नाम दिया गया है, जिसे सप्त ऋषियों के नाम पर 7 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। लखनऊ की यह आईटी सिटी न सिर्फ एक नई रिहायशी जगह बनेगी, बल्कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश का एक नई पीढ़ी का शहरी मॉडल भी कहलाएगी। यहां निवेश करने वाले लोगों के लिए यह क्षेत्र जल्द ही एक शानदार रिटर्न देने वाला हॉटस्पॉट बन सकता है। Uttar Pradesh Samachar :