Uttar Pradesh Samachar : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने यह बड़ी बात कही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने खास स्टाइल में कहा है कि कुछ नेता ना घर के रहे ना घाट के। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
नेताओं के विषय में क्या बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुरादाबाद में रहे। मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुरादाबाद में 79 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करते हुए विपक्ष पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति कर के सत्ता में आते थे, वे आज घर के हैं न घाट के। ऐसे लोग ना तो समाज के साथ खड़े हो पाए, न ही भविष्य की पीढ़ी के साथ। सीएम योगी ने साफ कहा कि भाजपा की योजनाएं तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण पर आधारित हैं जो बिना भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचती हैं। उन्होंने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि एक दौर था जब तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों के लिए सत्ता केवल एक दुकान थी। उन्होंने शिक्षा को नकल, अराजकता और जातिवाद का अड्डा बना दिया था। लेकिन आज वही लोग संतुष्टीकरण को लेकर परेशान हैं। हमारी सरकार तुष्टीकरण नहीं, संतुष्टीकरण के मार्ग पर चलती है। इसीलिए जनता का विश्वास आज भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के लोगों को रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और घोषणा की कि 8, 9, 10 अगस्त को प्रदेश की सभी बहनों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में श्रमिकों के धन की बंद हुई बंदरबांट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षा बंधन के पर्व से ठीक पहले खास शिक्षा केंद्र को मुरादाबाद मंडल के बच्चों और श्रमिक परिवारों को समर्पित करते हुए इस शिक्षा केन्द्र को अटल जी की स्मृति को समर्पित आदर्श शिक्षा मंदिर बताया। 79 करोड़ रूपये की लागत से बने इस विद्यालय को अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष में शुरू किया गया है, जिससे नई पीढ़ी में उनके आदर्श और मूल्य स्थापित हो सकें। सीएम योगी ने बताया कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा का केंद्र है बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का भी स्रोत बनेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बीओसी फंड के सार्थक उपयोग की दिशा में दिए गए निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि अब यह धन श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा पर खर्च हो रहा है। पहले की सरकारों में यही धन बंदरबांट और भ्रष्टाचार का जरिया बन चुका था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय स्थापित हो चुके हैं, जो 18,000 से अधिक श्रमिक और अनाथ बच्चों को पूरी तरह निशुल्क, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने इसे शिक्षा के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भाजपा सरकार ने नकल को समाप्त कर ईमानदार व्यवस्था लागू की है, जिससे उत्तर प्रदेश अब शिक्षा के क्षेत्र में देश में तीसरे और पांचवें स्थान तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों में आधुनिक शिक्षण तकनीक, सीनियर-जूनियर हॉस्टल, संपूर्ण आवासीय सुविधा, स्पोर्ट्स, लैब, और कौशल विकास की व्यापक व्यवस्थाएं हैं। कक्षा 12 के बाद उच्च शिक्षा चाहे वो मेडिकल हो या आईआईटी का पूरा खर्च भी सरकार उठाएगी।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बोले कि समाजवादी पार्टी ने किया गणपति का अपमान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी को पीडीए की अचानक चिंता सताने लगी है, जबकि अतीत में उन्हीं की सरकार में शिक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार का व्यवहार हुआ, यह किसी से छिपा नहीं है। श्रद्धेय कल्याण सिंह जी की सरकार में जब "ग से गणेश" पढ़ाया गया, तब समाजवादी पार्टी ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि "ग से गधा" होना चाहिए। भाजपा सरकार जहां बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोडऩे का काम कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी ने तो गणपति जैसे देवता की भी अवमानना करने में संकोच नहीं किया। उनके कार्यकाल में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई थी। न तो समय पर शिक्षकों की भर्ती हुई, न ही शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने का कोई गंभीर प्रयास हुआ। भाई-भतीजावाद और जातिवादी राजनीति के चलते पूरी प्रशासनिक और शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई थी। प्रदेश के हर जिले में कोई न कोई माफिया सक्रिय था। पूरे प्रदेश को अराजकता और दंगों की आग में झोंक दिया गया था। नकल को उन्होंने अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया था। नकल करवाकर उन्होंने यहां कि युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया था।
आज अपनी विरासत, विकास और शिक्षा पर गौरव कर रहा उत्तर प्रदेश
सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, बल्कि अपनी समृद्ध विरासत पर भी गर्व कर रहा है। उत्तर प्रदेश आज विरासत, विकास, शिक्षा और ‘एक जनपद एक उत्पाद’जैसे अभियानों से अपनी अलग पहचान बना रहा है। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रदेश एक नई मिसाल बनकर उभरा है। आज समाजवादी पार्टी को शिक्षा का मॉडल देखना हो तो अटल आवासीय विद्यालय देखें। सीएम योगी ने कहा कि 1.54 लाख जर्जर विद्यालयों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत नया जीवन दिया गया और अब मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय की योजना के तहत 57 जनपदों में भी शिक्षा के मॉडल खड़े किए जा रहे हैं। मुरादाबाद मंडल में अटल आवासीय विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर सीएम योगी ने क्लासरूम में जाकर बच्चों से बातचीत भी की। खासकर उन्होंने बालिकाओं से यहां दी जा रही सुविधाओं को लेकर बातचीत की। कुछ बच्चियों को उन्होंने ऑटोग्राफ भी दिया। उन्होंने सभी बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट भी बांटी और फिर अंत में उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली।
उत्तर प्रदेश में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद की विशेषताएं
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में स्थापित अटल आवासीय विद्यालय मुरादाबाद उत्तर प्रदेश सरकार की दूरदर्शी और समर्पित योजना का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो शिक्षा, अनुशासन और समग्र विकास के लिए एक आदर्श वातावरण प्रदान करता है। यह विद्यालय कुल 13.5 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है, जिसकी कुल निर्माण लागत 79 करोड़ रूपये रही है। विद्यालय में 1000 छात्रों की आवासीय क्षमता है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में 640 छात्र सम्मिलित किए जाएंगे। आधुनिक शैक्षणिक अधोसंरचना से युक्त इस परिसर में 28 स्मार्ट क्लासरूम, 11 प्रयोगशालाएं (लैब्स) और समृद्ध लाइब्रेरी व 6 ट्यूटोरियल कक्ष शामिल हैं। छात्रावास सुविधाओं की बात करें तो सीनियर गर्ल्स और सीनियर बॉयज हॉस्टल में प्रत्येक में 300-300 बेड, जबकि जूनियर गर्ल्स और बॉयज के लिए 200-200 बेड की डॉर्मिटरी की व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए टाइप-1 और टाइप-2 के दो रेजीडेंशियल ब्लॉक में प्रत्येक में 6-6 फ्लैट्स, तथा टाइप-3 (ए, बी, सी) श्रेणी के आवासों में कुल 30 फ्लैट्स का प्रावधान है। परिसर में ही प्रिंसिपल का आवास भी उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय में 100 किलोवाट क्षमता का ऊर्जा संरक्षण सिस्टम (ESS) स्थापित किया गया है, जिससे ऊर्जा की सतत आपूर्ति सुनिश्चित होती है। इसके अतिरिक्त, छात्रों की सुविधाओं के मद्देनजऱ गर्ल्स और बॉयज के लिए अलग-अलग मेस की व्यवस्था भी की गई है, जिससे छात्राओं और छात्रों को सुरक्षित, स्वच्छ और संतुलित भोजन की सुविधा मिल सके।
ग' से गणपति की जगह बच्चों को 'ग' से गधा पढ़ाना चाहती है सपा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद में 1,172 करोड़ की 87 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा में नकल को जन्मसिद्ध अधिकार बना दिया था, जिसके कारण युवाओं के सामने पहचान का संकट पैदा हो गया था। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा, "श्रद्धेय कल्याण सिंह ने बच्चों को 'ग से गणपति' पढ़ाने का कार्य किया, लेकिन सपा सरकार ने 'ग से गधा' पढ़ाने का काम किया।" उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पाठशाला के दुष्प्रचार पर भी निशाना साधा, इसे शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का प्रयास करार दिया। योगी ने कहा कि सपा ने शिक्षा के मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन वर्तमान सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अत्याधुनिक शिक्षा के केंद्र स्थापित कर रही है, जैसे अटल आवासीय विद्यालय और मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत डिजिटल क्लास, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लैब, पेयजल, बालक और बालिकाओं के लिए अलग अलग टॉयलेट बनाये गये हैं। जो भवन जर्जर थे उन्हें शिफ्ट करने के आदेश दिये गये, मगर कांग्रेस और सपा अपने संस्कारों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने के लिए पीडीए पाठशाला के नाम पर दुष्प्रचार कर रही है।
सपा के भर्ती घोटालों और वसूली पर हमला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार के दौरान भर्तियों और ट्रांसफर-पोस्टिंग में हुई वसूली और भेदभाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले 'कौरव दल' चाचा, भतीजा, भाई, काका, नाना के साथ वसूली में जुट जाता था, लेकिन 2017 के बाद जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भर्ती और ट्रांसफर में कोई धन उगाही नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में 2 लाख 16 हजार पुलिस भर्तियां पारदर्शी तरीके से हुईं, जिनमें 60,244 नई भर्तियों में 12,245 बेटियों को शामिल किया गया। योगी ने कहा, "जो पैसा लेगा, वह जेल में सड़ेगा।"
सपा राज में गुंडागर्दी और माफिया का बोलबाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सपा शासनकाल को अराजकता और माफिया राज का दौर बताया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 'वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया' का एजेंडा था और हर जिले में दंगे भड़काए जाते थे। इसके विपरीत, आज उत्तर प्रदेश दंगा-मुक्त है और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट', 'वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज' और 'वन कमिश्नरी वन यूनिवर्सिटी' जैसे विकासोन्मुखी योजनाओं पर काम हो रहा है। योगी ने सपा पर आतंकियों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया। Uttar Pradesh Samachar
जन्माष्टमी के भव्य आयोजन का दोहराया संकल्प
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे पवित्र पर्व को प्रतिबंधित करने का प्रयास किया था, लेकिन वर्तमान डबल इंजन सरकार इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में जन्माष्टमी को भव्य तरीके से मनाएगी। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश के प्रत्येक थाने और पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में जन्माष्टमी का उत्सव उत्साहपूर्वक आयोजित होगा। साथ ही, प्रशिक्षु आरक्षियों को अपनी सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा, जिससे यह पर्व न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बने। Uttar Pradesh Samachar
रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में रक्षाबंधन और काकोरी ट्रेन एक्शन की स्मृति को जोड़ते हुए कहा कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन के साथ-साथ काकोरी ट्रेन एक्शन का पावन दिवस भी है। उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्लाह खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र प्रसाद लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया। योगी ने घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश की बसों में माताओं-बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि रक्षाबंधन का पर्व और काकोरी के अमर बलिदानियों की स्मृति को सम्मान के साथ मनाया जा सके। Uttar Pradesh Samachar
मुरादाबाद की हस्तकला को मिला है वैश्विक पहचान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की हस्तकला को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद, जो कभी अराजकता और गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, अब अपनी उत्कृष्ट हस्तकला और 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) योजना के तहत ब्रॉस आइटम के लिए विख्यात है। योगी ने बताया कि मुरादाबाद आज 11 से 15 हजार करोड़ रुपये के उत्पादों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने का श्रेय मुरादाबाद के कारीगरों को दिया, जिनमें से एक को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपील की कि त्योहारों पर ओडीओपी उत्पादों को उपहार में देकर स्थानीय कारीगरों को बढ़ावा दें। Uttar Pradesh Samachar
स्वदेशी खरीद से यूपी की अर्थव्यवस्था को बल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय सामान खरीदने से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और हस्तशिल्पियों को लाभ होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि विदेशी सामान खरीदने से पैसा आतंकवाद, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसी विघटनकारी गतिविधियों में खर्च हो सकता है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के स्वदेशी अभियान के साथ प्राण-प्रण से जुड़ें। मुरादाबाद का हुनर डबल इंजन सरकार के मंच से विश्व स्तर पर पहुंच रहा है।" यह आत्मनिर्भर भारत और 'वोकल फॉर लोकल' की भावना को मजबूत करने का एक कदम है। Uttar Pradesh Samachar
कुंदरकी उपचुनाव में जीत और विकास परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने कुंदरकी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत को मुरादाबाद की जनता द्वारा सपा और कांग्रेस की विभाजनकारी राजनीति का जवाब बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने तुष्टिकरण के बजाय संतुष्टिकरण को चुना और सपा-कांग्रेस की जमानत जब्त करा दी। योगी ने 1,172 करोड़ की 87 परियोजनाओं, जिनमें 640 करोड़ की 60 परियोजनाओं का लोकार्पण और 532 करोड़ की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है, को मुरादाबाद के लिए उपहार बताया। उन्होंने इसे नये मुरादाबाद और नये उत्तर प्रदेश का प्रतीक करार दिया।
मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर नवजात बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉलों और प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया।
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह ओलख, महापौर विनोद अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येन्द्र सिसोदिया, विधान परिषद् सदस्य डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, डॉ हरिसिंह ढिल्लो, गोपाल अंजान, विधायकगण रितेश गुप्ता, रामवीर सिंह, सुशांत सिंह, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिलाध्यक्ष आकाश कुमार पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। Uttar Pradesh Samachar
संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का किया अवलोकन
योगी ने मुरादाबाद नगर निगम (स्मार्ट सिटी योजना) द्वारा निर्मित संविधान पार्क, हनुमान पार्क और सैन्य म्यूजियम का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उन्होंने जनता से इन स्थानों को देखने की अपील की, जो बाबा साहब अंबेडकर के संघर्ष, संविधान सभा के योगदान और भगवान हनुमान की भक्ति-शक्ति को दर्शाते हैं। उन्होंने स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के तहत मुरादाबाद में हुए कार्यों की प्रशंसा की और इसे शहर की नई पहचान बताया। Uttar Pradesh Samachar
मुरादाबाद में उद्यमियों और लाभार्थियों को सीएम ने किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद दौरे के दौरान दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी ऊषा द्वारा ब्रेल लिपि में लिखी कविता 'मेरा राज्य, प्यारा राज्य' को ग्रहण किया और उन्हें ढेर सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट' (ओडीओपी) योजना के तहत स्वाति वर्मा को मेटल वर्क के लिए 50 लाख रुपये का डेमो चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सुश्री शुभ्रा को सैलून चेन के लिए 25 लाख, मनोज कुमार को आॅनलाइन एजुकेशन सेंटर के लिए 5 लाख, योगेंद्र कुमार को गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, हिमांशु घोष को एक्वेरियम बनाने के लिए 5 लाख, अंकित कुमार सिंह को टेंट हाउस सर्विस के लिए 5 लाख, लक्ष्य सैनी को क्लोथ मैन्युफैक्चरिंग के लिए 5 लाख, कुमारी सोनम को साइबर कैफे के लिए 5 लाख और गीता रानी को बुटीक खोलने के लिए 4.5 लाख रुपये का डेमो चेक दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत शन्नू बेग को और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ममता को आवास की चाबी सौंपी गई। इसके अलावा, नि:शुल्क स्मार्टफोन और टैबलेट योजना के तहत अंकित और श्रद्धा को टैबलेट प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह दीदी के लिए 7.89 करोड़ का डेमो चेक प्रदान किया। वहीं रविता को लखपति दीदी के लिए सम्मान पत्र प्रदान किया। Uttar Pradesh Samachar