यूपी में लौटेगी गर्मी! बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक हलचल से बारिश पर लगेगा ब्रेक
Uttar Pradesh Samachar :
उत्तर प्रदेश
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:02 PM
Uttar Pradesh Samachar : उत्तर प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर ब्रेक मोड में चला गया है। बीते कुछ दिनों से बारिश की रफ्तार थमने के साथ ही गर्मी ने दोबारा पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। इस बीच, मौसम विभाग की चेतावनी लोगों की चिंता बढ़ा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे में एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसका असर बिहार, पश्चिम बंगाल और उससे सटे इलाकों के साथ-साथ यूपी पर भी पड़ेगा। इससे बारिश की गतिविधियां धीमी हो सकती हैं।
22-23 जुलाई तक आंशिक राहत, 25 से फिर बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 22 जुलाई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
पूर्वी यूपी में भी कुछ स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। 23 जुलाई को भी यह सिलसिला जारी रह सकता है, लेकिन बारिश की तीव्रता कम रहेगी। 24 जुलाई को भारी बारिश की संभावना नहीं है। 25 जुलाई से पूर्वी यूपी में भारी बारिश की वापसी के संकेत हैं। जबकि 26 और 27 जुलाई को पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान ने बढ़ाई परेशानी
अगर मौसम विभाग की माने तो 26-27 जुलाई को प्रदेश के दोनों हिस्सों (पूर्वी और पश्चिमी यूपी) में भारी बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिलेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। बारिश के ब्रेक ने तापमान में भी उछाल ला दिया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री के पार चला गया है: