यूपी का इकलौता जिला, जिसकी सीमा छत्तीसगढ़ से लगती है और इसे कहते हैं ऊर्जा की राजधानी
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
Uttar Pradesh Samachar : उत्तर प्रदेश का जिक्र आते ही यहां के ऐतिहासिक शहर, सांस्कृतिक धरोहर और अनूठी परंपराएं याद आ जाती हैं। लेकिन इस विशाल राज्य में एक ऐसा जिला भी है, जिसका भौगोलिक महत्व और भी खास है। सोनभद्र जिला प्रदेश का इकलौता जिला है जिसकी सीमाएं छत्तीसगढ़ से लगती हैं, और यही नहीं, यह चार अलग-अलग राज्यों से यह घिरा हुआ है। प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी छोर पर बसा सोनभद्र, दक्षिण में छत्तीसगढ़ के कोरिया और सरगुजा जिलों से जुड़ता है, पश्चिम में मध्य प्रदेश, पूर्व में झारखंड और उत्तर-पूर्व में बिहार की सीमाओं को छूता है। यही वजह है कि भूगोल से जुड़े कई प्रतियोगी परीक्षाओं में सोनभद्र का नाम विशेष रूप से पूछा जाता है। Uttar Pradesh Samachar
प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला
6788 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के साथ सोनभद्र, उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की आबादी करीब 18.62 लाख है और जनसंख्या घनत्व 270 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। सोनभद्र न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि आर्थिक दृष्टि से भी बेहद समृद्ध है। यहां बॉक्साइट, चूना पत्थर, कोयला, सोना सहित कई खनिज पदार्थ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही, यहां मौजूद कई बड़े बिजली संयंत्रों के कारण इसे ऊर्जा की राजधानी के नाम से भी जाना जाता है। इतिहास, भूगोल और प्राकृतिक संसाधनों का यह अद्भुत संगम सोनभद्र को यूपी के नक्शे पर एक अलग ही पहचान देता है। Uttar Pradesh Samacharयूपी के इस शहर का हवा में लटका पुल बना मजाक, 7 पिलरों पर थमी निर्माण की रफ्तार