यूपी में मौसम ने ली फिर करवट, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 02:28 PM
यूपी में मौसम ने फिर करवट ली है और 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी के राजधानी लखनऊ में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई, जबकि गोमतीनगर, इंदिरानगर और मोहनलालगंज जैसे इलाकों में हल्की बौछारें पड़ीं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 13 अगस्त तक लखनऊ सहित प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। 1 जून से अब तक लखनऊ में 392.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से करीब 5 मिलीमीटर अधिक है। भारतीय मौसम विभाग ने 12 और 13 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। Uttar Pradesh samachar :
कौन-कौन से जिले प्रभावित होंगे?
कुल 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, बरेली, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, मुरादाबाद, कानपुर, झांसी समेत कई अन्य जिले शामिल हैं। इसके अलावा 50 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी खतरा बताया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
निचले इलाकों में जलभराव से सावधान रहने के निर्देश। बिजली गिरने के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह। भारी बारिश के कारण आस-पास के क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इस समय मानसून की सक्रियता बनी हुई है, जिससे भारी बारिश और वज्रपात का खतरा है। आम जनता से अपील की गई है कि वे मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें और अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। Uttar Pradesh samachar