यूपी का सबसे नया जिला कौन-सा है? 1000 साल पुराना इतिहास
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 10:03 PM
उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इनमें से सबसे नया जिला कौन-सा है और उसका इतिहास कितना पुराना है? उत्तर प्रदेश के कुल 75 जिलों में सबसे नया जिला हापुड़ को बनाया गया है। हापुड़ को जिला पूर्व सीएम मायावती ने सितंबर 2011 में बनाया था, और इसका नाम बदलकर पंचशील नगर कर दिया था जिसे 2012 में अखिलेश यादव ने बदलकर हापुड़ कर दिया था। Uttar Pradesh Samachar :
हापुड़ : सबसे नया जिला
* गठन : 28 सितंबर 2011 को तत्कालीन सीएम मायावती ने हापुड़ को पंचशील नगर के रूप में जिला बनाया।
* नाम बदलना : 2012 में सीएम अखिलेश यादव ने इसका नाम बदलकर हापुड़ कर दिया।
* क्षेत्रफल : यह यूपी का सबसे छोटा जिला है, मात्र 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ।
* स्थिति : दिल्ली से सिर्फ 60 किलोमीटर दूर।
हापुड़ का हजार साल पुराना इतिहास
* 983 ईस्वी में राजा हरि सिंह ने इस शहर की स्थापना की थी।
* पहले इसे हरिपुरा कहा जाता था, बाद में इसका नाम बदलकर हापुड़ हो गया।
* 1857 की क्रांति में यहां अंग्रेजों के खिलाफ आवाज बुलंद हुई। इसी वजह से इसे मिनी जलियांवाला बाग भी कहा जाता है।
खास है हापुड़ : औद्योगिक पहचान और धार्मिक महत्व
* ट्यूब सिटी - यहां बड़े पैमाने पर ट्यूब का उत्पादन होता है।
* स्टील और पापड़ का हब- हापुड़ इन उद्योगों के लिए भी मशहूर है।
* गढ़मुक्तेश्वर को छोटा हरिद्वार कहा जाता है।
* गंगा तट पर बने घाट हरिद्वार की तर्ज पर श्रद्धालुओं को आस्था की डुबकी लगाने का मौका देते हैं। Uttar Pradesh Samachar