विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की माताओं-बहनों को एक खास सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को उच्च स्तरीय बैठक में इसका ऐलान किया। उन्होने कहा कि प्रदेश में इस बार रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं के लिए यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए एक विशेष तोहफा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सीएम के निर्देश के अनुसार, रक्षाबंधन त्योहार के उपलक्ष्य में 8 अगस्त सुबह 6 बजे से 10 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं राज्य के भीतर यूपीएसआरटीसी (रोडवेज) और नगरीय बस सेवाओं में फ्री यात्रा का लाभ उठा सकेंगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि महिलाएं भाई-बहन के इस पर्व को आसानी और सुरक्षा के साथ मना सकें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दौरान जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इस दौरान शहरी और ग्रामीण रूटों पर पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जाएंगी।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील रूटों पर पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी, ताकि बहनें निडर होकर अपने गंतव्यों तक पहुंच सकें। योगी सरकार पहले भी त्योहारों के अवसर पर महिलाओं के लिए ऐसी सुविधाएं देती रही है। रक्षाबंधन पर फ्री यात्रा की परंपरा अब एक सकारात्मक उदाहरण बन चुकी है, जिससे महिलाओं को सामाजिक और भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास होता हैUttar Pradesh Samachar : ।
विज्ञापन