Uttar Pradesh : स्कूल बस और डंपर में टक्कर, छह घायल
Noida News
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:34 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में सोमवार सुबह एक स्कूल बस और डंपर (छोटा ट्रक) की टक्कर में छह स्कूली बच्चे घायल हो गए।
Uttar Pradesh
पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना तिलहर अंतर्गत जयपुरिया स्कूल के छात्र सुबह शाहजहांपुर से बस से विद्यालय जा रहे थे। उन्होंने बताया कि विद्यालय से एक किलोमीटर दूर बस को सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी, जिसके चलते छह बच्चे घायल हो गए।
जयपुरिया स्कूल के प्राचार्य के डी अग्रवाल ने बताया कि उन्हें जैसे ही दुर्घटना की सूचना मिली, वह मौके पर पहुंचे और अपने वाहनों से घायल बच्चों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
तिलहर के थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। डंपर ड्राइवर फरार हैं और उसकी तलाश की जा रही हैं। पुलिस मामले की जा रही हैं।