विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सोमवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। राज्य के कई जिलों में आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने की घटनाओं में दर्ज की गई हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश में सोमवार को अचानक बदले मौसम ने भारी तबाही मचा दी। राज्य के कई जिलों में आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा मौतें बिजली गिरने की घटनाओं में दर्ज की गई हैं। जानकारी के अनुसार, खेतों में काम कर रहे किसान और खुले स्थानों पर मौजूद लोग इस प्राकृतिक आपदा की चपेट में आ गए। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए और दीवारें गिरने से भी हादसे हुए। अयोध्या और आसपास के अवध क्षेत्र में ही सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं गोंडा जिले में पेड़ गिरने, बिजली के खंभे टूटने और वाहन पलटने से चार लोगों की जान चली गई। बलरामपुर में एक रिक्शा चालक की मौत पेड़ गिरने से हो गई, जबकि बहराइच और अंबेडकर नगर में बिजली गिरने से दो युवकों की मौत हुई है। सोमवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में हालात ऐसे हो गए जैसे दिन में ही अंधेरा छा गया हो। UP News
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। संभल में 130 मिमी, कासगंज में 97 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा बरेली (54.6 मिमी), बाराबंकी (53 मिमी), मुरादाबाद (45 मिमी) और गोरखपुर (41.4 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं की रफ्तार कई जगह 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई और कई जिलों में पारा 10 से 12 डिग्री तक नीचे चला गया। बाराबंकी में अधिकतम तापमान केवल 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। UP News
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार के लिए उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जिले: बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का यह सिलसिला अगले 2 से 3 दिनों तक यानी 7 मई तक जारी रह सकता है। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन