विज्ञापन
देऊपुरा गांव में बुधवार को एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा में आ गया, जब सात फेरों की रस्म से ठीक पहले मंडप का पूरा माहौल बदल गया। जहां विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, वहीं अंतिम चरण में मंडप में दुल्हन के स्थान पर एक साथ दो युवतियों के पहुंचने से स्थिति पूरी तरह असामान्य हो गई।

UP News : उत्तर प्रदेश के संभल जिले स्तिथ देऊपुरा गांव में बुधवार को एक शादी समारोह उस समय अचानक चर्चा में आ गया, जब सात फेरों की रस्म से ठीक पहले मंडप का पूरा माहौल बदल गया। जहां विवाह की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, वहीं अंतिम चरण में मंडप में दुल्हन के स्थान पर एक साथ दो युवतियों के पहुंचने से स्थिति पूरी तरह असामान्य हो गई। इस अप्रत्याशित घटनाक्रम ने मौके पर मौजूद बाराती और घराती दोनों पक्षों को हैरान कर दिया और कुछ ही पलों में उत्सव का माहौल अव्यवस्था और अफरा-तफरी में बदल गया। इसी बीच दूल्हे ने स्थिति पर नाराजगी जताते हुए विवाह से साफ इनकार कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि वह केवल उसी युवती के साथ सात फेरे लेगा, जिससे उसका रिश्ता पहले से तय है। UP News
बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ते ही दूल्हे ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह केवल उसी युवती के साथ विवाह करेगा, जिसके साथ उसका रिश्ता तय हुआ था। दूसरी युवती के साथ विवाह से उसने साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर तनाव और बहस बढ़ गई। धीरे-धीरे मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव के संभ्रांत लोग आगे आए, लेकिन सहमति नहीं बन सकी और मामला रजपुरा थाने तक पहुंच गया। UP News
थाने में दिनभर दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते की कोशिशें चलती रहीं। एक तरफ दूल्हा पक्ष अपने रुख पर अड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रहीं। पुलिस और स्थानीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में लंबी पंचायत चली, जहां कानूनी और सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए समझौते के प्रयास किए गए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद आखिरकार देर शाम सहमति बन गई। तय हुआ कि विवाह केवल उसी युवती के साथ संपन्न होगा, जिससे दूल्हे का रिश्ता पहले से तय था। दूसरी युवती को भी समझाकर शांत किया गया। इसके बाद दोबारा विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी कराई गईं और देर रात एक ही दुल्हन की विदाई के साथ बारात वापस लौट गई। UP News
विज्ञापन
विज्ञापन