Uttar Pradesh: ट्रक और कार में भिड़ंत, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
Noida News
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:36 PM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कार-ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात उस समय हुआ जब उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र में बाइपास पर एक कार (हुंडई आई10) टाटा 407 ट्रक से टकरा गई।
Uttar Pradesh News
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों कार सवारों को बचा लिया और उन्हें नजदीकी जिला अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिले के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
डीएसपी रूचि गुप्ता ने बताया कि कार पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था। मृतक कार चालक की पहचान दिल्ली के अशोक बिहार निवासी चंद्रपाल उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।