<span style="color: #4c83f5"> Uttar Pradesh </span> बारात से वापस लौटते ही मौत के मुंह में समाए दो बाइक सवार
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:35 AM
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देल्हूपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की एक ट्रक की टक्कर से मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
देल्हूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि प्रयागराज जिले के बहरिया थाना इलाके के निवासी अजीत कुमार (43) व अशोक कुमार (57) बबुरहा गांव के बृजलाल की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे।
ठाकुर ने बताया कि प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर राजगढ़ गांव में बृहस्पतिवार की रात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे अजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।
चालक ट्रक लेकर दुर्घटना के बाद फरार हो गया। ठाकुर ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।